द इंडियन व्यू

जनता की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

Poonam Kumari
November 4, 2026
2 min read
जनता की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

लखनऊ । उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने एक-एक फरियादी से संवाद कर उनकी परेशानियों को समझा तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने चिकित्सा उपचार, आर्थिक सहायता, पुलिस कार्रवाई, राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न विषयों से संबंधित अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। श्री पाठक ने सभी की बात पूरी संवेदनशीलता और धैर्य के साथ सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष परीक्षण करते हुए पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाए।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें