द इंडियन व्यू

हवा में छलांग लगाकर इमरान ताहिर ने पकड़ा कैच

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने उम्र महज एक संख्या है…ये बात एक बार फिर से साबित कर दी है। उन्होंने 45 की उम्र की 25 वाला जोश दिखाया है। इमरान ताहिर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वे…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
2 min read
हवा में छलांग लगाकर इमरान ताहिर ने पकड़ा कैच

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने उम्र महज एक संख्या है…ये बात एक बार फिर से साबित कर दी है। उन्होंने 45 की उम्र की 25 वाला जोश दिखाया है। इमरान ताहिर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन वे कुछ टी20 लीगों में खेलते नजर आ रहे हैं।

साभार : गूगल

इस समय वे अपने ही देश की टी20 लीग एसए20 में खेल रहे हैं और इस लीग में उन्होंने हवा में छलांग लगाकर कैच पकड़ा है। इतना ही उन्होंने फुर्ती ऐसी दिखाई, जैसे कि वे एक 20-25 साल के युवा खिलाड़ी हैं।

दरअसल, जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए इमरान ताहिर ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ वियान मुल्डर का कैच पकड़ा। मुल्डर ने डोनोवैन फेरेरा की गेंद को गली और पॉइंट के बीच से खेलने की कोशिश की। इमरान ताहिर गली में फील्डिंग कर रहे थे।

https://twitter.com/SA20_League/status/1879227260974035337

इमरान ताहिर के दाहिने ओर गेंद गई और इमरान ताहिर ने छलांग लगाकर गेंद को पकड़ लिया। इसके बाद उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था। वे एक ऐसे युवा की तरह जमीन पर गिरने के बाद उठे और फिर दौड़े, जैसे उनकी 45 नहीं, बल्कि 25 हो…आप वीडियो में देख सकते हैं।

कैच और लगातार दो मैच जीतने के बाद इमरान ताहिर ने कहा, "मैं बस खुश हूं कि मैं टीम के लिए वह कैच पकड़ने में कामयाब रहा। फील्डिंग अभ्यास में काफी मेहनत की जाती है, जो अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता। जब पेशेवर मैच के दौरान दर्शकों के सामने हमारी मेहनत को पहचाना जाता है, तो ये किसी ईनाम से कम नहीं है।"

वहीं, मैच को लेकर ताहिर ने कहा, "हम चीजों को सरल रखने और अपनी रणनीतियों पर कायम रहने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम अभ्यास के दौरान अपने बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते हैं और उनसे पूछते हैं कि हमारे सामने उन्हें क्या चुनौतियां हैं और हम अपने मैचों में उस ज्ञान को लागू करने का प्रयास करते हैं।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।