द इंडियन व्यू

युवा प्रतिभाओं को मंच देगा ‘हरियाणा स्टीलर्स कप’, ग्रासरूट कबड्डी भी होगी मजबूत

हरियाणा स्टीलर्स हरियाणा भर में युवा कबड्डी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने के उद्देश्य से एक बढ़ते हुए 'अकादमी इकोसिस्टम' के साथ अपने जमीनी स्तर (ग्रासरूट) के विकास प्रयासों का विस्तार कर रहे हैं। इस पहल के…

Ragwendra P Singh
March 10, 2026
2 min read
युवा प्रतिभाओं को मंच देगा ‘हरियाणा स्टीलर्स कप’, ग्रासरूट कबड्डी भी होगी मजबूत

हरियाणा स्टीलर्स हरियाणा भर में युवा कबड्डी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने के उद्देश्य से एक बढ़ते हुए 'अकादमी इकोसिस्टम' के साथ अपने जमीनी स्तर (ग्रासरूट) के विकास प्रयासों का विस्तार कर रहे हैं।

इस पहल के हिस्से के रूप में, फ्रैंचाइजी ने समर्पित प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं और राज्य भर में लाइसेंस प्राप्त अकादमियों के साथ साझेदारी की है ताकि उभरते खिलाड़ियों के लिए एक व्यवस्थित मार्ग (पाथवे) तैयार किया जा सके।

इन अकादमियों को युवा एथलीटों को प्रोफेशनल कोचिंग, संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम और एक प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो खिलाड़ियों के दीर्घकालिक विकास में सहायक हो।

अपनी स्वयं की अकादमियों और लाइसेंस प्राप्त पार्टनर केंद्रों के नेटवर्क को जोड़कर, हरियाणा स्टीलर्स एक व्यापक मंच बना रहे हैं जो कई जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

इस विजन को और मजबूती देते हुए, फ्रैंचाइजी ने हरियाणा स्टीलर्स कप (HS Cup) के शुभारंभ की घोषणा की है। यह एक राज्यव्यापी युवा कबड्डी टूर्नामेंट है जिसका उद्देश्य हरियाणा के उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी अनुभव (एक्सपोजर) प्रदान करना है।

हरियाणा स्टीलर्स और JSW स्पोर्ट्स के सीईओ, दिव्यांशु सिंह ने इस पहल पर कहा: "कबड्डी हरियाणा की संस्कृति की जड़ों में है। राज्य की एक फ्रैंचाइजी के रूप में, हम अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी महसूस करते हैं।

अपनी अकादमी और पार्टनर अकादमियों के माध्यम से, हम युवा एथलीटों के लिए एक मजबूत विकास ढांचा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

हरियाणा स्टीलर्स कप का उद्देश्य एक ऐसा मंच देना है जहाँ प्रतिभाएं प्रतिस्पर्धा कर सकें और प्रोफेशनल कबड्डी की ओर अपना पहला कदम बढ़ा सकें। हमारा लक्ष्य न केवल हरियाणा में खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि भारत में कबड्डी के भविष्य में योगदान देना भी है।"

टूर्नामेंट का विवरण:


  • तारीख: 21 से 29 मार्च 2026

  • आयु वर्ग: 16-20 वर्ष (लड़के)

  • स्थान: रोहतक, हिसार और सोनीपत (जोनल मैच)

  • फाइनल: ब्रिगेडियर रण सिंह (BRS) कबड्डी अकादमी, दीघल


पुरस्कार राशि:

  • कुल ₹5 लाख का प्राइज पूल र

  • विजेता: ₹2 लाख

  • उपविजेता: ₹1 लाख

  • प्रत्येक जोनल राउंड की टॉप चार टीमों को नकद पुरस्कार

  • टूर्नामेंट के 'सर्वश्रेष्ठ रेडर' और 'सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर' को व्यक्तिगत सम्मान

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।