द इंडियन व्यू

हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए किया एटीएस का गठन

नई दिल्ली( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों को लेकर राज्य में आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) का गठन किया है। एटीएस आतंकवाद से मुकाबला करने व आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच और निपटान के…

Ragwendra P Singh
June 12, 2026
2 min read
हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए किया एटीएस का गठन

नई दिल्ली( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों को लेकर राज्य में आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) का गठन किया है। एटीएस आतंकवाद से मुकाबला करने व आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच और निपटान के लिए काम करेगी। इस संबंध में हरियाणा के गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा पुलिस अधिनियम-2007 की धारा 17 की उपधारा (1) और (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने एटीएस के गठन को मंजूरी दी है। सरकार का कहना है कि इस विशेष इकाई का उद्देश्य आतंकवाद से लड़ने के लिए पुलिस सेवा की दक्षता को बढ़ाना और आतंकवाद से जुड़े मामलों का प्रभावी ढंग से निपटारा करना है।

अधिसूचना के मुताबिक, एटीएस का प्रमुख पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक से नीचे का अधिकारी नहीं होगा। यह अधिकारी अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के प्रमुख के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करेगा।

आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) के लिए हरियाणा में दो अलग थाने बनेंगे, जो पंचकूला और गुरुग्राम में होंगे। पंचकूला एटीएस थाने के अंतर्गत पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी जिले होंगे। वहीं, गुरुग्राम थाने के तहत एटीएस सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में आतंकवाद संबंधी मामलों की जांच करेगा।

पिछले दिनों हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने ऐलान किया था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आतंकवादी गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक समर्पित एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) बना रही है।

डीजीपी ने बताया था कि अत्याधुनिक संसाधनों और विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों से लैस, यह एटीएस जल्द ही काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि इस यूनिट का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) करेंगे, जिनकी मदद के लिए दो से तीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) होंगे जो प्रशासन, समन्वय और जांच कार्यों की देखरेख करेंगे। यह स्क्वाड गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार काम करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।