हरियाणा पुरुष और ओडिशा महिला टीम ने रग्बी सेवेंस में राष्ट्रीय खेल में जीता चौथा स्वर्ण
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा एथलेटिक्स स्टेडियम में आज हरियाणा पुरुष और ओडिशा महिला रग्बी से वेंस टीमों ने राष्ट्रीय खेल में लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा। हरियाणा ने पुरुषों के फाइनल में…

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के गंगा एथलेटिक्स स्टेडियम में आज हरियाणा पुरुष और ओडिशा महिला रग्बी से वेंस टीमों ने राष्ट्रीय खेल में लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचा। हरियाणा ने पुरुषों के फाइनल में महाराष्ट्र को 22-7 से हराया, जबकि ओडिशा की महिला टीम ने बिहार को 29-5 से पराजित किया।

चैंपियन का आत्मविश्वास लिए मैदान में उतरी हरियाणा पुरुष टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। महाराष्ट्र ने मुकाबले में संघर्ष दिखाते हुए स्कोर 7-7 से बराबर किया, लेकिन इसके बाद हरियाणा ने अगले हॉफ में महाराष्ट्र को 15-0 से हराकर मैच को 22-7 से अपने नाम किया।
ओडिशा की महिला टीम ने अपने फाइनल मुकाबले में सबसे प्रभावी प्रदर्शन किया और 2022 में अहमदाबाद में महाराष्ट्र के खिलाफ 22-0 से मिली जीत से भी बड़ा स्कोर बनाया। बिहार, जिसने गोवा में हुए पिछले संस्करण में ओडिशा को 12-7 तक सीमित रखा था, इस बार मुकाबले में देर तक प्रभाव नहीं छोड़ सका।
सेमीफाइनल में महाराष्ट्र से हारने के बाद ओडिशा की पुरुष टीम कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में पश्चिम बंगाल के खिलाफ धीमी शुरुआत कर 0-10 से पिछड़ गई थी। लेकिन इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए 26-10 की बढ़त बना ली और पश्चिम बंगाल को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
महिलाओं के कांस्य पदक मुकाबले में दिल्ली ने शुरुआती मिनट में एक ट्राई गंवाने के बाद लंबे समय तक महाराष्ट्र को टक्कर दी। पहले हाफ के अंत और दूसरे हाफ की शुरुआत में दिल्ली ने बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन अंतिम तीन मिनटों में महाराष्ट्र ने खेल को पलटते हुए 17-10 से जीत दर्ज की और कांस्य पदक अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
