द इंडियन व्यू

हरियाणा के पांच जिलों में भूकंप के झटके

चंडीगढ़ : हरियाणा के पांच जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के दौरान भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गुरुग्राम, रोहतक,…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
2 min read
हरियाणा के पांच जिलों में भूकंप के झटके

चंडीगढ़ : हरियाणा के पांच जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के दौरान भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, हिसार सहित कई हिस्सों में गुरुवार सुबह करीब नौ बजकर पांच मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र झज्जर रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। यहां करीब 10 कि.मी. नीचे धरती में हलचल महसूस की गई है। किसी ने जमीन के नीचे ट्रेन की तरह आवाज सुनाई देने का दावा किया तो किसी ने डरावनी आवाज सुनने की बात कही।

सोनीपत निवासी अजयदीप के अनुसार इस तरह के झटके पहले कभी महसूस नहीं किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ज्यादातर लोग अपने दफ्तरों व दैनिक कामकाज शुरू करने की तैयारी में थे।

गुरुग्राम निवासी नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहरावत ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक रहे, लेकिन उसका अहसास हुआ है। कई लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के बाद से जिलों में रिपोर्ट ली जा रही है। अभी कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।