‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रांची समेत कई शहरों में तिरंगा यात्रा, सांसद-विधायक भी हुए शामिल
रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को रांची सहित झारखंड के कई शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। रांची में महानगर भाजपा की ओर से झांकियों के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा…

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को रांची सहित झारखंड के कई शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। रांची में महानगर भाजपा की ओर से झांकियों के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
यह यात्रा मोरहाबादी स्थित शहीद संकल्प शुक्ला पार्क से शुरू होकर कचहरी चौक, शहीद स्मारक चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। भारत माता के रूप में सजी घोड़े पर सवार बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में एनसीसी और एनएसएस के कैडेट और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
बाबूलाल मरांडी ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह यात्रा वीर जवानों के सम्मान का माध्यम है। सांसद आदित्य साहू ने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं और 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा।
खूंटी जिले के तोरपा में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा न केवल स्वतंत्रता का प्रतीक है बल्कि देश की एकता और अखंडता का भी संदेश देता है। हजारीबाग शहर में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गयी, जिसमें पार्टी की जिला इकाई के वरिष्ठ नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री के आह्वान पर शुरू हुआ यह राष्ट्रीय उत्सव अब घर-घर का उत्सव बन गया है। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
