द इंडियन व्यू

'हम डूबे तो साथ में ले डूबेंगे आधी दुनिया', अमेरिका से PAK सेना प्रमुख मुनीर ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी

Pak Army Chief Asim Munir: पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कहा है कि अगर हम डूबे तो आधी दुनिया को लेकर डूबेंगे. पाक सेना प्रमुख ने ये बात अमेरिका में कही, जो सीधे तौर पर भारत को परमाणु हमले की धमकी…

Ragwendra P Singh
August 11, 2025
2 min read
'हम डूबे तो साथ में ले डूबेंगे आधी दुनिया', अमेरिका से PAK सेना प्रमुख मुनीर ने भारत को दी परमाणु हमले की धमकी

Pak Army Chief Asim Munir: पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कहा है कि अगर हम डूबे तो आधी दुनिया को लेकर डूबेंगे. पाक सेना प्रमुख ने ये बात अमेरिका में कही, जो सीधे तौर पर भारत को परमाणु हमले की धमकी मानी जा रही है. दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह से मात खाने के बाद पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं.

इसी बौखलाहट की वजह से वे लगातार भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं. इनदिनों आसिम मुनीर अमेरिका में हैं. जहां से उन्होंने कहा कि अगर इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा हुआ तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा. बता दें कि शायद यह पहला मौका है जब किसी देश के सेना प्रमुख ने दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका की धरती से किसी तीसरे देश को इस तरह की धमकी दो हो.

अमेरिका के टैम्पा में क्या बोले आसिम मुनीर?
दरअसल, पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका के टैम्पा में आयोजित एक ब्लैक-टाई डिनर में पहुंचे थे. जिसका आयोजन बिजनेसमैन और मानद वाणिज्य दूत अदनान असद ने किया था. इस दौरान आसिम मुनीर ने कहा कि, पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न मुल्क है, अगर हमें डूबने का खतरा हुआ तो हम आधी दुनिया को अपने साथ लेकर डूबेंगे.

सिंधु नदी के नियंत्रण को लेकर भी दिया बयान
बता दें कि पास सेना प्रमुख आसिम मुनीर मई में भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दूसरी बार अमेरिका पहुंचे हैं. जहां वह एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. इस दौरान आसिम मुनीर ने भारत द्वारा सिंधु नदी के नियंत्रण को लेकर भी निशाना साधा. मुनीर ने कहा कि, "हम सिंदु नदी पर भारत के बांध बनाने का इंतजार करेंगे. लेकिन जब ऐसा होगा तो हम इसे दस मिसाइलों से उड़ा देंगे." मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिम मुनीर यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि सिंधु नदी किसी भारतीय की जागीर नहीं है. उन्होंने धमकी के लहजे में कहा कि हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है.

मुनीर ने भारत को बताया मर्सिडीज और पाकिस्तान को डंप ट्रक
इसके साथ ही आसिम मुनीर ने पाकिस्तान की भी पोल खोली. उन्होंने भारत को मर्सिडीज बताया और पाकिस्तान की तुलना डंप ट्रक से की. मुनीर ने कहा कि, "भारत हाईवे पर फरारी की तरह चमकती हुई मर्सिडीज है, लेकिन हम बजरी से भरा एक डंप ट्रक हैं."

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…