स्लेजिंग का मुंहतोड़ जवाब: अभिषेक-गिल की जोड़ी ने मचाया तहलका
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 के दूसरे मैच में भारत ने अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक से 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के दौरान माहौल काफी गर्माया हुआ था। साभार : गूगल पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ…

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर-4 के दूसरे मैच में भारत ने अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक से 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के दौरान माहौल काफी गर्माया हुआ था।

पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ लगातार अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को स्लेज कर रहे थे, वहीं भारतीय बल्लेबाज बल्ले के साथ-साथ मुंह से भी करारे जवाब दे रहे थे।
इन सभी झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। मैच के बाद अभिषेक ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी गेंदबाज उनपर पर्सनल अटैक कर रहे थे, जिस वजह से जवाब देना जरूरी हो गया था।
अभिषेक शर्मा ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, “पाज आज तो मुझे लग रहा है कुछ ऐसा खेलना ही पड़ना था क्योंकि जैसे वो, मुझे पर्सनली अच्छा नहीं लगा….आप हर बॉल पर कुछ ऐसा बोल रहे हो जो…पर्सनल अटैक कर रहे हो।
तो मुझे लगता है उनको जवाब देना जरूरी भी था। मुझे ऐसा लगता है आप ऐसे क्रिकेट नहीं खेल सकते। मेरी और शुभमन की यही बात चल रही थी कि मैच जीतकर फिर जवाब देंगे।”
बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अटैकिंग शुरुआत की। फखर जमन और साहिबजादा फरहान (58) ने पहले विकेट के लिए 15 गेंदों में 21 रन जोड़े। इस जोड़ी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा और भारत को पहली सफलता दिलाई।
सैम अयूब ने फरहान का साथ दिया और 10 ओवर में 91 रन बोर्ड पर लगा दिए। उस समय लग रहा था कि पाकिस्तान 200 के स्कोर तक भी पहुंच सकता है।
मगर आधी पारी के बाद शिवम दुबे अटैक पर आए और उन्होंने मैच ही पलट दिया। दूबे ने सैम अयूब और साहिबज़ादा फरहान के रूप में दो बड़े विकेट लेकर पाकिस्तान की गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान उन्हें कुलदीप यादव का भी साथ मिला। पाकिस्तान 20 ओवर में 171 रन बोर्ड पर लगा पाया।
इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा (74) और शुभमन गिल (47) की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े। इसके बाद बाकी बल्लबाजों का काम आसान हो गया था। सूर्यकुमार यादव भले ही खाता ना खोल पाए हों, मगर तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
