द इंडियन व्यू

सोमनाथ मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर पहली बार हुआ कुंभाभिषेक

सोमनाथ/अहमदाबाद : प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंंदिर सोमवार को ऐतिहासिक आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बना, जब मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष क्रेन की सहायता से…

Ragwendra P Singh
May 11, 2026
1 min read
सोमनाथ मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर पहली बार हुआ कुंभाभिषेक

सोमनाथ/अहमदाबाद : प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंंदिर सोमवार को ऐतिहासिक आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बना, जब मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष क्रेन की सहायता से 11 पवित्र तीर्थों के जल से मंदिर शिखर का कुंभाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में भगवान सोमनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की।

 

इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टरों से मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और दिव्य बन गया। भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ टीम ने छह हॉक एमके-132 विमानों के साथ आकाश में भव्य प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ मंदिर की पुनःप्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 8 से 11 मई तक ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान 51 ब्राह्मणों द्वारा अतिरुद्र पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ में सवा लाख आहुतियां दी गईं। 8×9 फुट के विशाल कलश से मंदिर शिखर पर कुंभाभिषेक कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया गया।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।