सोनभद्र टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता से मारपीट में दो गिरफ्तार
सोनभद्र : राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर रविवार को एक महिला अधिवक्ता और उसके परिवार से मारपीट मामले में सोमवार को दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में अधिवक्ता संघ ने आक्रामक रूख…

सोनभद्र : राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर रविवार को एक महिला अधिवक्ता और उसके परिवार से मारपीट मामले में सोमवार को दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में अधिवक्ता संघ ने आक्रामक रूख अपनाते हुए जुलूस निकाला और धरना प्रदर्शन किया था।
सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरक्त रहे थे। अग्रिम रणनीति पर विचार के लिए मंगलवार को पुनः बैठक कर विचार किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरक्त रहेंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अधिवक्ता एवं टोल कर्मियों के विवाद में दो नामजद आरोपित हमीरपुर निवासी रामजी तिवारी और अम्बेडकर नगर निवासी सर्वेश यादव को गिरफ्तार किया गया हैं। इसके अतिरिक्त अन्य 7 से 8 अन्य टोल कर्मियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एएसपी ने यह भी बताया कि टोल कर्मियों की तरफ से भी तहरीर दी गई हैं, जिसकी जांच जारी है। एएसपी ने बताया कि घटना के विरोध में कुछ अधिवक्ताओं ने सोमवार को टोल प्लाजा पर धरना दिया था जो शांति पूर्वक संपन्न हो गया।-------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
