द इंडियन व्यू

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई ने हरियाणा को चार विकेट से हराया, यशस्वी की तूफानी शतकीय पारी

पुणे : सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तूफानी शतकीय पारी के दम पर मुंबई की टीम ने रविवार को पुणे के अम्बी स्थित डीवाई पाटिल अकादमी में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2025 के मैच में हरियाणा को चार विकेट से हरा…

Ragwendra P Singh
December 14, 2025
3 min read
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई ने हरियाणा को चार विकेट से हराया, यशस्वी की तूफानी शतकीय पारी

पुणे : सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तूफानी शतकीय पारी के दम पर मुंबई की टीम ने रविवार को पुणे के अम्बी स्थित डीवाई पाटिल अकादमी में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2025 के मैच में हरियाणा को चार विकेट से हरा दिया। मैच में यशस्वी ने 50 गेंदों पर 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और एक छक्का निकला।

 

सुपर लीग ग्रुप बी के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 234 रन का विशाल स्‍कोर बनाया। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 17.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाकर मैच में जीत हासिल कर ली।

 

मैच में टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बल्‍लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम को कप्तान अंकित कुमार और अर्श रंगा ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। अर्श 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंकित और निशांत सिंधु के बीच शतकीय साझेदारी हुई। अंकित 42 गेंदों पर 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। सामंत जाखड़ 14 गेंदों में 31 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। निशांत सिंधु ने 38 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन और सुमित कुमार ने नाबाद 16 रन बनाए। हरियाणा ने तीन विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 234 रन का स्‍कोर बनाया।

 

इसके बाद 235 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई की भी अच्‍छी शुरुआत हुई। अजिंक्‍य रहाणे और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। रहाणे 10 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जायसवाल ने सरफराज खान के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे और टीम के स्कोर को 6 ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया। टीम का दूसरा विकेट सरफराज के रूप में गिरा। वह 25 गेंदों में 64 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। इस पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। यहां से यशस्वी ने अकेले मोर्चा संभाला और 48 गेंदो पर अपना शतक पूरा किया। वह 50 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन तब तक वह टीम की जीत पक्की कर चुके थे। मुंबई की टीम ने 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 238 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंगकृष रघुवंशी 7 रन, सूर्यांश शेडगे 13 रन और शार्दुल ठाकुर ने 2 रन बनाए। साईराज पाटिल ने नाबाद 8 रन और अथर्व अंकोलेकर ने नाबाद 10 रन बनाए।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…