सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए मालदीव पहुंची भारतीय टीम
माले, मालदीव : सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप से पहले भारत की अंडर-20 पुरुष टीम मालदीव पहुंच गई है, जहां टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार, 23 मार्च 2026 से माले में हो चुकी है। ब्लू कोल्ट्स सोमवार को मालदीव की राजधानी पहुंचे और…

माले, मालदीव : सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप से पहले भारत की अंडर-20 पुरुष टीम मालदीव पहुंच गई है, जहां टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार, 23 मार्च 2026 से माले में हो चुकी है।
ब्लू कोल्ट्स सोमवार को मालदीव की राजधानी पहुंचे और ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान (26 मार्च) और बांग्लादेश (28 मार्च) के खिलाफ मुकाबलों से करेंगे। दोनों मैच माले के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 4:15 बजे खेले जाएंगे। ग्रुप ए में मेजबान मालदीव के साथ श्रीलंका, नेपाल और भूटान शामिल हैं। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें 1 अप्रैल को होने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि फाइनल 3 अप्रैल को खेला जाएगा।
टीम सकारात्मक माहौल के साथ माले पहुंची है और प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत करने के लिए उत्साहित है। भारत अंडर-20 टीम के मुख्य कोच महेश गावली ने टूर्नामेंट के महत्व और टीम की तैयारी पर जोर देते हुए कहा, “यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। सभी टीमें काफी प्रतिस्पर्धी हैं। हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा।”
23 सदस्यीय टीम में से 15 खिलाड़ी माले पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य आठ खिलाड़ी- एमडी अरबाश, सुरज सिंह अहेइबाम, सैमसन अहोंगशांगबाम, ऋषि सिंह निंगथौखोंगजाम, प्रशन जाजो, रोहेन सिंह चाफामायुम, यैफारेम्बा चिंगाखाम और बुंगसन सिंह तकहेल्लाम्बाम – आज टीम से जुड़ेंगे।
टीम ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना भी शुरू कर दिया है, जहां नमी और तटीय मौसम सभी टीमों के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं। गावली ने कहा, “ऐसा नहीं है कि सिर्फ हम ही इन परिस्थितियों में खेलेंगे। इसलिए हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।”
तैयारियों के साथ-साथ टीम के भीतर सकारात्मक माहौल है और भारत ग्रुप बी में अनुशासित प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने का लक्ष्य रखेगा।
सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप मालदीव 2026 के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम-
गोलकीपर: अलसाबिथ एसटी, प्रणव सुंदररमन, सुरज सिंह अहेइबाम।
डिफेंडर: बुंगसन सिंह तकहेल्लाम्बाम, जोद्रिक अब्रांचेस, करिश सोराम, मालेमंगंबा सिंह थोकचोम, मोहम्मद कैफ, रोशन सिंह थांगजाम, उशाम सिंह थौंगाम्बा, यैफारेम्बा चिंगाखाम।
मिडफील्डर: अनिकेत यादव, डैनी मेइती लैशराम, गुरनाज सिंह ग्रेवाल, एमडी अरबाश, ऋषिकांत मेइती लैशराम, ऋषि सिंह निंगथौखोंगजाम।
फॉरवर्ड: ओमंग डोडुम, प्रशन जाजो, रोहेन सिंह चाफामायुम, विशाल यादव, सैमसन अहोंगशांगबाम, तानबीर डे।
मुख्य कोच: महेश गावली
सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत का कार्यक्रम-
26 मार्च: भारत बनाम पाकिस्तान
16:15 बजे (भारतीय समयानुसार)।
28 मार्च: बांग्लादेश बनाम भारत
16:15 बजे या 21:00 बजे (भारतीय समयानुसार)।
01 अप्रैल: सेमीफाइनल
20:30 बजे (भारतीय समयानुसार),
03 अप्रैल: फाइनल
---------------
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
