द इंडियन व्यू

सेंट मोनिका स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आराध्या और मोहसिन बने फर्राटा चैंपियन

लखनऊ। आराध्या यादव व मोहसिन ने सेंट मोनिका स्कूल, लखनऊ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 में 100 मी.दौड़ में पहला स्थान हासिल करते हुए फर्राटा चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। बुधवार को आयोजित समारोह के मुख्य…

Ragwendra P Singh
February 13, 2025
1 min read
सेंट मोनिका स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आराध्या और मोहसिन बने फर्राटा चैंपियन

लखनऊ। आराध्या यादव व मोहसिन ने सेंट मोनिका स्कूल, लखनऊ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 में 100 मी.दौड़ में पहला स्थान हासिल करते हुए फर्राटा चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।

बुधवार को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय (निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया) व विशिष्ट अतिथि ग्रैंडमास्टर अभय सिंह राठौर (ताइक्वांडो, नाइंथ डैन ब्लैक बेल्ट, अमेरिका) ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों की को प्रेरित किया।

इस अवसर पर बालिका 100 मीटर दौड़ में आराध्या यादव पहले, प्राची उपाध्याय दूसरे व सृष्टि तीसरे स्थान पर रही। बालक 100 मीटर दौड़ में मोहसिन पहले व मोहम्मद अनस दूसरे स्थान पर रहे। बालक 200 मीटर दौड़ में आयुष कुमार पहले, मोहम्मद सैफ दूसरे व ताहा कफील तीसरे स्थान पर रहे। बालिका 200 मीटर दौड़ में सारा पहले, प्रीति दूसरे व अपर्णा तीसरे स्थान पर रही।

इस समारोह का आयोजन प्रशासक लतिका एवं फिलिप द्वारा शानदार रूप से आयोजित किया गया, जिन्होंने छात्रों को खेलों के प्रति प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और खेलों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।