सेंट थॉमस मिशन स्कूल में ‘स्पोर्ट फिएस्टा’ वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन
लखनऊ। सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम, लखनऊ में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस ‘स्पोर्ट फिएस्टा’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्साहपूर्वक…

लखनऊ। सेंट थॉमस मिशन स्कूल, जानकीपुरम, लखनऊ में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस ‘स्पोर्ट फिएस्टा’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।

इस दौरान मंकी रेस, ओब्स्टेकल रेस, पॉम-पॉम रेस और बैग पैक रेस जैसी रोचक खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।

खेल दिवस का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक फादर जयसन जोसफ और प्रधानाचार्या डॉ. रूपम दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रार्थना गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
