द इंडियन व्यू

बोले सूर्यकुमार यादव, भारत-पाक मैच में अब कोई राइवलरी नहीं बची

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में सुपर-4 का आगाज जीत के साथ किया। पाकिस्तान के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। ग्रुप स्टेज की तरह सुपर-4 में भी भारत को पाकिस्तान को हराने में किसी…

Ragwendra P Singh
September 22, 2025
3 min read
बोले सूर्यकुमार यादव, भारत-पाक मैच में अब कोई राइवलरी नहीं बची

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में सुपर-4 का आगाज जीत के साथ किया। पाकिस्तान के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। ग्रुप स्टेज की तरह सुपर-4 में भी भारत को पाकिस्तान को हराने में किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

साभार : गूगल

इसी के साथ एशिया कप में भारत हेड टू हेड मामले में पाकिस्तान से 12-3 से आगे हो गया है। इस एकतरफा जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि भारत बनाम पाक मैच अब कोई राइवलरी नहीं रह गई है, इसे राइवलरी कहना बंद करो।

बता दें, पाकिस्तान ने भारत के सामने 172 रनों का टारगेट रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट रहते चेज कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं एक चीज बोलना चाहूंगा…मुझे लगता है कि आप लोगों को ये सवाल पूछने बंद कर देने चाहिए…राइवलरी के ऊपर। क्योंकि राइवलरी…स्टैंडर्स राइवलरी एक ही बात है…कोई टीम अच्छा खेले या ना खेले।

मेरे हिसाब से अगर 2 टीमें 15-20 मैच खेल रही है और उसमें 7-7 है या कोई टीम 8-7 से आगे चल रही है तो उसे अच्छा क्रिकेट खेलना या राइवलरी बोलते हैं। 13-0, 10-1 क्या स्टैट है मुझे पता नहीं…लेकिन अब यह कोई राइवलरी नहीं रह गई है। ” उन्होंने आगे कहा, “हां, हमने उनसे बेहतर क्रिकेट खेला है। 7 से 15 ओवर के बीच और बॉलिंग पॉइंट ऑफ व्यू के हिसाब से।”

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान ने अटैकिंग शुरुआत की। फखर जमन और साहिबजादा फरहान (58) ने पहले विकेट के लिए 15 गेंदों में 21 रन जोड़े।

इस जोड़ी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा और भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सैम अयूब ने फरहान का साथ दिया और 10 ओवर में 91 रन बोर्ड पर लगा दिए।

उस समय लग रहा था कि पाकिस्तान 200 के स्कोर तक भी पहुंच सकता है। मगर आधी पारी के बाद शिवम दुबे अटैक पर आए और उन्होंने मैच ही पलट दिया। दूबे ने सैम अयूब और साहिबज़ादा फरहान के रूप में दो बड़े विकेट लेकर पाकिस्तान की गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान उन्हें कुलदीप यादव का भी साथ मिला।

पाकिस्तान 20 ओवर में 171 रन बोर्ड पर लगा पाया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा (74) और शुभमन गिल (47) की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी।

पहले विकेट के लिए दोनों ने 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े। इसके बाद बाकी बल्लबाजों का काम आसान हो गया था। सूर्यकुमार यादव भले ही खाता ना खोल पाए हों, मगर तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।