द इंडियन व्यू

सूर्यकुमार यादव का मानवता भरा फैसला, मैच फीस दान कर दिखाया दिल

एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मुंह पर एक और तमाचा मारा है। उन्होंने अपनी मैच फीस आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
2 min read
सूर्यकुमार यादव का मानवता भरा फैसला, मैच फीस दान कर दिखाया दिल

एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मुंह पर एक और तमाचा मारा है। उन्होंने अपनी मैच फीस आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है।

एशिया कप की शुरुआत से ही भारत हर मौके पर पाकिस्तान का विरोध कर रहा था। ना भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए और ना ही किसी तरह का कोई संबंध रखा। ग्रुप स्टेज का मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उस जीत को आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों को भी डेडिकेट किया था।

साभार : गूगल

हालांकि उस समय भी पाकिस्तान को मिर्ची लगी थी और उन्होंने इसकी कंपलेंट आईसीसी से की थी, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया था। अब ट्रॉफी जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी मैच फीस डोनेट करना का ऐलान किया है।

ऐसे में अब आईसीसी भी कुछ नहीं कर पाएगा। सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर मैच फीस डोनेट करने का ऐलान करते हुए लिखा, “मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरे ख्यालों में रहेंगे।”

https://twitter.com/surya_14kumar/status/1972411938354458733

भारत ने पाकिस्तान को रौंदकर एशिया कप 2025 का खिताब तो जीता, मगर उनके हाथ ट्रॉफी नहीं लगी। दरअसल, इस ट्रॉफी को देने के लिए मंच पर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी आए थे, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान के होम मिनिस्टर भी हैं।

मोहसिन नकवी अकसर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए दिखाई देते हैं जिस वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने उनका भी विरोध किया और उनके हाथ से ट्रॉफी ना लेने का फैसला किया।

यह ड्रॉमा 2 घंटे तक चला और इसके बाद मोहसिन नकवी मैदान छोड़कर चले गए और इसके बाद आयोजकों में से कोई ट्रॉफी को भी ले गया। भारतीय खिलाड़ियों को बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।