द इंडियन व्यू

सूर्यकुमार–इशान के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, 28 गेंद शेष रहते भारत ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ इशान किशन (76) की आक्रामक पारियों से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को रिकॉर्ड 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया।…

Ragwendra P Singh
January 23, 2026
5 min read
सूर्यकुमार–इशान के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, 28 गेंद शेष रहते भारत ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत

कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ इशान किशन (76) की आक्रामक पारियों से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को रिकॉर्ड 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया।

बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोकने के बाद भारत ने महज 15.1 ओवर में तीन विकेट पर रन के साथ श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई।

भारत ने 28 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 से अधिक रन का पीछा करते हुए सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था जिसने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 24 गेंद शेष रहते 205 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। टी20 विश्व कप से पहले लय हासिल करते हुए सूर्यकुमार ने 23 पारियों से चले आ रहे अर्धशतक के सूखे को खत्म किया।

BCCI

उन्होंने 37 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए इशान के साथ महज 49 गेंद में 122 और शिवम दुबे (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 81 रन की अटूट की साझेदारी के साथ टीम के आसानी से जीत दिलाई।

भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का सफलता से सबसे बड़े स्कोर के पीछा करने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी की। टीम ने इससे पहले 2023 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 209 रन बनाये थे।

राष्टीय टीम में अपनी वापसी को सही साबित करते हुए इशान ने 32 गेंद की पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाये जबकि दुबे ने 18 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और एक चौका जड़ा। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, जैकब डफी और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिये।

BCCI

इससे पहले कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में दो अहम विकेट लेकर शानदार वापसी की, जिससे भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोक दिया।

न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र (44 रन, 26 गेंद) और कप्तान मिचेल सैंटनर (नाबाद 47 रन, 27 गेंद) ने अलग-अलग चरणों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन को दूसरी गेंद पर ही जीवनदान मिला जब मैट हेनरी की गेंद पर कोन्वे ने बाउंड्री के बाद उनका कैच छोड़ दिया और गेंद छह रन के लिए चली गयी। सैमसन हालांकि स्कोर कार्ड में काई इजाफ किये बगैर रवींद्र को कैच देकर पवेलियन लौट गये।

AFP/Getty Images

अभिषेक शर्मा अपनी पारी की पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर जैकब डफी का शिकार बन गये। छह रन पर दो विकेट गंवाने के बाद टीम दबाव में थी लेकिन इशान पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने जैक फोक्स के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का के साथ तीसरे ओवर से 24 रन बटोर कर दबाव कम कर दिया।

उन्होंने इसके बाद कप्तान सैंटनर के खिलाफ हैट्रिक चौका लगाया और छठे ओवर में हेनरी के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौका जड़ते हुए 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पावरप्ले में भारत ने 75 रन बना लिये।

सूर्यकुमार ने सैंटनर के खिलाफ चौका लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया। अब तक संभल कर खेल रहे भारतीय कप्तान ने नौवें ओवर में फोक्स के खिलाफ चार चौके और एक छक्का लगाया। टीम ने इस ओवर से 25 रन बटोर लिये।

इशान 10वें ओवर में ईश सोढ़ी के खिलाफ आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में गेंद हवा में लहरा बैठे और हेनरी ने आसान कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।

भारतीय कप्तान को डफी की गेंद पर मुश्किल जीवनदान मिला जब चैपमैन उनका कैच लपकने में नाकाम रहे और गेंद उनके हाथ से लगकर छह रन के लिए चली गयी। सूर्यकुमार ने अगली गेंद पर एक रन चुराकर 23 पारियों के बाद अपना अर्धशतक पूरा किया।

शिवम दुबे ने सोढ़ी के खिलाफ दो छक्के लगाकर हाथ खोला और फिर भारतीय कप्तान के साथ आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए आसान जीत दिलाई। सूर्यकुमार ने इससे पहले ओस की संभावना को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

चोटिल अक्षर पटेल और आराम दिए गए जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया। कॉन्वे (19 रन, नौ गेंद) और टिम सिफर्ट (24 रन, 13 गेंद) ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन दोनों बल्लेबाज टीम के 43 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

कोन्वे ने पहले ओवर में ही आउटस्विंगर से छकाए जाने के बावजूद अर्शदीप सिंह पर आक्रामक रुख अपनाया और तीन शानदार चौके व बैकवर्ड प्वाइंट के ऊपर से एक छक्का लगाकर 18 रन बटोरे। इसके बाद सिफर्ट ने भी अर्शदीप के अगले ओवर में चार चौके जड़ते हुए 18 रन निकाल लिए।

चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए हर्षित राणा ने अपनी दूसरी ही गेंद पर कोन्वे को आउट किया। यह सफेद गेंद की इस श्रृंखला में चौथी बार था जब राणा ने बायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

इसके बाद रवींद्र ने कुछ शानदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह कुलदीप की फिरकी को पढ़ने में नाकाम रहे और आउट हो गए। इससे पहले कुलदीप ने खतरनाक ग्लेन फिलिप्स को गुगली पर छकाते हुए बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच करवाया था।

शुरुआती 10 ओवरों में तीन विकेट पर 111 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन भारत ने मैच में वापसी की। शिवम दुबे ने 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और अपनी धीमी गेंद पर फॉर्म में चल रहे डैरिल मिचेल को आउट कर दबाव बना दिया।

अंतिम पांच ओवरों में कप्तान सैंटनर ने मोर्चा संभालते हुए कुछ आकर्षक चौके और हार्दिक पंड्या पर एक सीधा छक्का जड़ा। जैक्स फोक्स ने आखिरी दो गेंद पर छक्का और चौका जड़ जिससे टीम को अंतिम पांच ओवरों में 57 रन बटोरे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।