द इंडियन व्यू

सुमित के पांच विकेट, क्रिकेट बड्डीज ने आदित्य ग्रैंड को 10 विकेट से रौंदा

लखनऊ : मैन ऑफ द मैच सुमित गुप्ता (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी और करुणेश उपाध्याय (नाबाद 48 रन) की उम्दा पारी से क्रिकेट बड्डीज ने तृतीय सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आदित्य ग्रैंड को…

Ragwendra P Singh
January 3, 2026
2 min read
सुमित के पांच विकेट, क्रिकेट बड्डीज ने आदित्य ग्रैंड को 10 विकेट से रौंदा

लखनऊ : मैन ऑफ द मैच सुमित गुप्ता (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी और करुणेश उपाध्याय (नाबाद 48 रन) की उम्दा पारी से क्रिकेट बड्डीज ने तृतीय सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को आदित्य ग्रैंड को 10 विकेट से शिकस्त दी।

आरआर स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबलों में एक अन्य मैच में कॅरियर क्रिकेट क्लब ने केवीजीएन को 41 रन से हराया। क्रिकेट बड्डीज के खिलाएफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य ग्रैंड की पूरी टीम 14.5 ओवर में मात्र 87 रन बना सकी।

टीम की ओर से कप्तान अरविंद वर्मा ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। क्रिकेट बड्डीज से सुमित गुप्ता ने 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। अविनाश श्रीवास्तव को तीन विकेट मिले।

जवाब में 88 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट बडीज की टीम ने बिना किसी नुकसान के मात्र 6.2 ओवर में ही जीत के लिए जरुरी रन बना लिए।

सलामी बल्लेबाज करुणेश उपाध्याय ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों से नाबाद 48 रन बनाए। उनके जोड़ीदार अब्दुल मुईद खान ने 17 गेंदों में 7 चौकों से नाबाद 30 रन नाबाद की तेज पारी खेली।

कॅरियर क्रिकेट क्लब ने केवीजीएन को 41 रन से हराया, अरविंद चमके

इसी मैदान पर दूसरे मैच में कॅरियर क्रिकेट क्लब ने केवीजीएन को 41 रन से हराया। टीम की जीत में अरविंद मिश्रा ने कमाल दिखाया जिन्होंने मात्र 21 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके जबकि उनका साथ देते हुए अमित ने तीन विकेट अपने नाम किए।

कॅरियर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। से राशिद ने मात्र 17 गेंदों में 5 चौके व एक छक्के से 34 रन की तूफानी पारी खेली।

डॉ. मुस्तफा नदीम ने 32, डॉ. वासु ने 25 और आरबी सिंह ने 22 रन का योगदान किया। केवीजीएन से मुकेश गौर ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में केवीजीएन की टीम 19.3 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। टीम के लिए धनंजय सिंह और गुफरान ने सर्वाधिक 30-30 रनों की पारियां खेलीं, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।