सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने बासुकीनाथ में की पूजा-अर्चना
दुमका : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थली बासुकीनाथ धाम में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत ने धर्मपत्नी के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जस्टिस को पैतृक पंडा की…

दुमका : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थली बासुकीनाथ धाम में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रविवार को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत ने धर्मपत्नी के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जस्टिस को पैतृक पंडा की मौजूदगी में विद्वान पंडितों की सानिंध्य में वैदिक मंत्रोचार के बीच बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक कराया गया। पूरे विधि-विधान के साथ की गई बासुकीनाथ की पूजा के बाद माता पार्वती सहित समस्त देवी देवताओं की आराधना की गई। इसके बाद मंदिर प्रांगण में पूरे भक्ति भाव से शिव पार्वती एवं अन्य देवी देवताओं की आरती उतारी गई।
उधर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के आगमन को देखते हुए तीर्थ नगरी की चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ न्यायिक सेवा के अधिकारी मंदिर में मौजूद थे। इस दौरान डीसी अभिजीत सिन्हा एवं एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को बासुकीनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट किया। मौके पर स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में पंडा पुरोहित एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
