सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: तमिलनाडु में गायों और बछड़ों के वध पर मद्रास हाई कोर्ट के राज्यव्यापी प्रतिबंध पर लगाई रोक
अभिषेक सिंह/ नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले में मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदे पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जिसमें तमिलनाडु में गायों और बछड़ों (Cow and Calf) के वध पर पूर्ण…

अभिषेक सिंह/ नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले में मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदे पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है, जिसमें तमिलनाडु में गायों और बछड़ों (Cow and Calf) के वध पर पूर्ण राज्यव्यापी प्रतिबंध लागू किया गया था। मद्रास हाई कोर्ट ने 27 मई को यह आदेश एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था।
सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और विभिन्न किसान संगठनों की याचिकाओं पर संज्ञान लिया। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि मद्रास हाई कोर्ट का यह पूर्ण प्रतिबंध 'तमिलनाडु पशु संरक्षण अधिनियम' के मौजूदा वैधानिक प्रावधानों से परे है और इससे किसानों की आजीविका तथा कृषि अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी कानूनी ढांचे में बदलाव का अधिकार विधायिका (संसद/विधानसभा) का है, न कि अदालतों का। कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को निलंबित करते हुए सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
