द इंडियन व्यू

सुपर-4 में एंट्री करते ही सूर्यकुमार यादव ने बनाया मास्टर प्लान! इस खिलाड़ी को देंगे मौका

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ इस चरण का पहला मैच खेलने के साथ टीम इंडिया ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ाएगी. लेकिन यह इतना आसान भी नहीं…

Ragwendra P Singh
September 19, 2025
2 min read
सुपर-4 में एंट्री करते ही सूर्यकुमार यादव ने बनाया मास्टर प्लान! इस खिलाड़ी को देंगे मौका

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ इस चरण का पहला मैच खेलने के साथ टीम इंडिया ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ाएगी. लेकिन यह इतना आसान भी नहीं होने वाला है, एक गलत कदम और पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है. इसके लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव बड़ा दांव खेल सकते हैं और प्लेइंगएलेवन में अपने तुरुप के इक्के को मौका दे सकते हैं.

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
आज यानि 19 सितंबर को टीम इंडिया ओमान के खिलाफ लीग चरण का आखिरी मैच खेलने के लिए उतरने वाली है. जीत की लय बरकरार रखने के लिए यह मैच अहम है लेकिन पाकिस्तान से दूसरी भिड़ंत की भी कमर कसनी होगी. इसके मद्देनजर कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ओमान के खिलाफ मैच में जसप्रीतबुमराह की जगह अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को मौका दे सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह को वर्कलोडमैनेजमेंट के चलते आराम दिया जा सकता है.

सुपर-4 से पहले बदलाव क्यों जरूरी
भारत को अगले एक हफ्ते के भीतर सुपर-4 के 3 और फाइनल समेत 4 मुकाबले खेलने पड़ सकते हैं. ऐसे में सभी तेज गेंदबाजों का तरोताजा होना जरूरी है साथ ही इंजरी के डर को कम करने के लिए भी कार्यभार प्रबंधन किया जा सकता है. भारत के पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर भी इस बात की वकालत कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि बुमराह की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया जाना चाहिए.

अर्शदीप नहीं खलने देंगे बुमराह की कमी
जसप्रीतबुमराह (Jasprit Bumrah) ने एशिया कप 2025 के अबतक 2 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं. फिर यूएई के खिलाफ 3 ओवर में 19 रन देकर 1 बल्लेबाज को आउट किया. उनकी कमी को अर्शदीप सिंह खलने नहीं देंगे, बाएं हाथ के गेंदबाज ने 63 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 99 विकेट हासिल किए हैं. यानि अब उनके पास विकेटों का सैंकड़ा लगाने का भी मौका है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।