सुकमा में आईईडी ब्लास्ट को अंजाम देने वाला आरोपित गिरफ्तार, घटना में एएसपी आकाश गिरपूंजे हुए थे बलिदान
सुकमा : छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के कोंटा के ग्राम ढोंड़रा में आईईडी ब्लास्ट को अंजाम देने वाले एक आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश गिरपूंजे बलिदान हुए थे तथा…

सुकमा : छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के कोंटा के ग्राम ढोंड़रा में आईईडी ब्लास्ट को अंजाम देने वाले एक आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश गिरपूंजे बलिदान हुए थे तथा कोंटा एसडीओपी एवं कोंटा थाना प्रभारी घायल हुए थे।
सुकमा पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि विगत 09 जून को कोंटा के ग्राम ढोंड़रा में नक्सलियों द्वारा गिट्टी खदान में हुए आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपूंजे बलिदान हो गए थे कोंटा एसडीओपी भानुप्रताप चन्द्राकर एवं टीआई सोनल ग्वाला घायल हो गए थे। 12 जून को पुलिस मुख्यालय ने उक्त प्रकरण की अग्रिम विवेचना राज्य अन्वेषण अभिकरण को सौंपी थी। प्रकरण की विवेचना में राज्य अन्वेषण अभिकरण की टीम लगातार कोंटा सुकमा में विवेचना करते रही। विवेचना के दौरान मंगलवार को घटना के एक आरोपित सोड़ी गंगा पिता सोढ़ी सिंगा प्रतिबंधित माओवादी संगठन का आरपीसी अध्यक्ष निवासी नीलमडगू थाना भेज्जी, जिला सुकमा को राज्य अन्वेषण अभिकरण ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने घटना में स्वयं की संलिप्तता स्वीकार की है तथा अन्य आरोपितों के नामों का भी खुलासा किया है। पूछताछ के बाद एसआईए ने नक्सली सोढ़ी गंगा को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
