द इंडियन व्यू

सीरीज में 2-0 की जीत : भारत U-19 ने ऑस्ट्रेलिया को दी 7 विकेट से शिकस्त

भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया U-19 को दूसरे यूथ टेस्ट में भी शिकस्त दी है। बुधवार को भारतीय टीम ने मेजबानों की 7 विकेट से हराकर 2 यूथ टेस्ट की सीरीज को क्लीन स्वीप किया है। पहले यूथ टेस्ट में भी भारतीय टीम ने पारी…

Ragwendra P Singh
October 8, 2025
2 min read

भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया U-19 को दूसरे यूथ टेस्ट में भी शिकस्त दी है। बुधवार को भारतीय टीम ने मेजबानों की 7 विकेट से हराकर 2 यूथ टेस्ट की सीरीज को क्लीन स्वीप किया है। पहले यूथ टेस्ट में भी भारतीय टीम ने पारी और 58 रन के अंतर से जीत हासिल की।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मुकाबले हुए थे और भारतीय टीम ने तीनों में जीत हासिल की थी। दूसरे यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया U19 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 135 रन बनाए।

एलेक्स ली यंग ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए थे और यश देशमुख ने 22 रन का योगदान दिया। जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 171 रन बनाकर 36 रनों की महत्वपूर्ण लीड ले ली। भारत U19 की पहली पारी में दीपेश देवेंद्रन ने सबसे ज्यादा 28 रन, हरवंश पंगालिया ने 26, हेनिल पटेल ने 22 और वैभव सूर्यवंशी ने 20 रन का योगदान दिया।

साभार : गूगल

पहली पारी में 135 रन पर सिमटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 116 रन पर सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम को जीत के लिए 81 रन का बहुत ही आसान लक्ष्य मिला। एलेक्स ली यंग एक बार फिर मेजबानों की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने दूसरी पारी में 38 रन बनाया।

भारत U19 ने सिर्फ 3 विकेट खोकर दूसरा यूथ टेस्ट भी 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी खाता तक नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने 13 और विहान मल्होत्रा ने 21 रन की पारी खेली। वेदांत त्रिवेदी और राहुल कुमार नाबाद रहे और भारतीय टीम को जीत दिलाकर लौटे। त्रिवेदी ने 33 रन की नाबाद पारी खेली और राहुल कुमार 13 रन पर नॉट आउट रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।