द इंडियन व्यू

सीबीआई ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, दो आरोपित गिरफ्तार

नासिक : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की गिरफ्त में आए आरोपितों की पहचान गणेश और श्याम कमांकर के रूप…

Ragwendra P Singh
September 14, 2025
2 min read
सीबीआई ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, दो आरोपित गिरफ्तार

नासिक : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई की गिरफ्त में आए आरोपितों की पहचान गणेश और श्याम कमांकर के रूप में हुई है। दोनों को 13 सितंबर को विशेष सीबीआई अदालत, ठाणे में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने एम/एस स्वगन बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ये कॉल सेंटर संचालित किए थे। यहां से ब्रिटेन के नागरिकों को बीमा एजेंट और सरकारी अधिकारी बनकर फोन किया जाता था और उन्हें फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगा जाता था।

प्रवक्ता के अनुसार, इन कॉल सेंटरों में करीब 60 लोग काम कर रहे थे। वे वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी), स्पूफ्ड नंबर (वह फोन नंबर जो कॉल करने वाले व्यक्ति की असली पहचान छुपाने के लिए कॉलर आईडी पर बदल दिया गया हो) और नकली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर पीड़ितों से क्रेडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल करते और पैसे वसूलते थे।

सीबीआई ने 11 सितंबर को चार लोगों और अज्ञात सार्वजनिक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद नासिक और कल्याण (ठाणे) में तलाशी के दौरान डिजिटल सबूत, पीड़ितों का डेटा, फर्जी बीमा स्क्रिप्ट, आठ मोबाइल फोन, आठ कंप्यूटर और पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए थेे। अपराध से हुई कमाई पेपाल और बैंक खातों के जरिए घुमाई जाती थी।

सीबीआई की ओर से इस पूरे मामले की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।