द इंडियन व्यू

सीपीएल : सेंट लूसिया किंग्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

पोर्ट ऑफ स्पेन : टिम सेफर्ट के शानदार नाबाद शतक और कप्तान रोस्टन चेज की तूफानी गेंदबाजी के दम पर सेंट लूसिया किंग्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में स्थानीय समयानुसार बुधवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 36 रन से…

Ragwendra P Singh
August 27, 2026
2 min read
सीपीएल : सेंट लूसिया किंग्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

पोर्ट ऑफ स्पेन : टिम सेफर्ट के शानदार नाबाद शतक और कप्तान रोस्टन चेज की तूफानी गेंदबाजी के दम पर सेंट लूसिया किंग्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में स्थानीय समयानुसार बुधवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 36 रन से हराकर अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टूर्नामेंट में उसका दूसरा 200 से अधिक का स्कोर है। सेफर्ट ने 61 गेंदों पर नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेली। कामिल पूरन ने 17 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 60 रन जोड़े।जॉन कैंपबेल ने 17 गेंदों पर 27 रन बनाए और सेफर्ट के साथ 38 गेंदों में 75 रन की साझेदारी की। चारिथ असलंका ने 21 गेंदों पर 33 रन की उपयोगी पारी खेली। सेफर्ट ने अंतिम ओवर में 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम को कप्तान रोस्टन चेज ने आठवें ओवर में बड़ा झटका दिया। चेज ने सिर्फ पांच गेंदों के अंदर सुनील नरेन, मैथ्यू ब्रीट्जके और निकोलस पूरन को आउट कर दिया।मैथ्यू फोर्ड ने इसके बाद कीरोन पोलार्ड की 65 रन की आक्रामक पारी का अंत किया। सेंट लूसिया के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और नाइट राइडर्स को 175 रन पर रोक दिया।इस जीत के साथ सेंट लूसिया किंग्स के आठ अंक हो गए हैं और वह टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है। किंग्स का अगला मुकाबला तीन सितंबर को बैसेटेरे में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…