सीआईआई यूपी गोल्फ टूर्नामेंट में पिता-पुत्र ने लहराया परचम
लखनऊ। सिद्धार्थ सागर ने सीआईआई यूपी गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको पछाड़ते हुए ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं उनके पिता पवन सागर वेटरन 65 वर्ष से अधिक वर्ग में चैंपियन बने। लखनऊ गोल्फ…

लखनऊ। सिद्धार्थ सागर ने सीआईआई यूपी गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको पछाड़ते हुए ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं उनके पिता पवन सागर वेटरन 65 वर्ष से अधिक वर्ग में चैंपियन बने।

लखनऊ गोल्फ क्लब में आयोजित टूर्नामेंट में लांगेस्ट ड्राइव में सबसे बेहतरीन शॉट खेलते हुए जोहेब सिद्दीकी ने बाजी मारी। वहीं नियरेस्ट टू पिन में वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव अव्वल रहे।
जूनियर वर्ग में अबीर सिंह विजेता बने जिन्होंने एकांश प्रताप सिंह को पीछे छोड़ा। एकांश को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग में दीपा वत्स विजेता व बबली नंदा उपविजेता रही।
पुत्र सिद्धार्थ सागर ओवरऑल विजेता, पिता पवन सागर वेटरन में चैंपियन
सीनियर वेटरन में राजेश नारायण विजेता व एएस कपूर उपविजेता रहे जबकि वेटरन में पवन सागर चैंपियन बने। उनसे पिछड़े देवेंद्र मोहन को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।
इसके अलावा 0-9 हैंडीकैप में ऋषि खन्ना पहले व जेपीएस सियाल दूसरे, 10-14 हैंडीकैप में विनोद सिंह पहले व अतुल कत्याल दूसरे एवं 15-18 हैंडीकैप में इंद्र पाल पाण्डेय पहले व शिशिर सोमवंशी दूसरे स्थान पर रहे। इलाक्षी धवन राठौड़ व कर्मण्य दत्त तिवारी को सांत्वना पुरस्कार मिले।
समापन समारोह में लखनऊ गोल्फ क्लब के अध्यक्ष डा.सुभाष चंद्रा (रिटायर्ड आईएएस), कैप्टन आरएस नंदा, सचिव रजनीश सेठी और संयूक्त सचिव कम कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
