सिर में चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हुई जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेटर केलिस न्धलोवु
नई दिल्ली : जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज केलिस न्धलोवु को कॉनकशन (सिर में चोट) के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच से बाहर कर दिया गया है। यह मुकाबला बुधवार को खेला जाना है। दूसरे वनडे…

नई दिल्ली : जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज केलिस न्धलोवु को कॉनकशन (सिर में चोट) के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच से बाहर कर दिया गया है। यह मुकाबला बुधवार को खेला जाना है। दूसरे वनडे के दौरान डुनेडिन में उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद वह फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बयान में बताया कि न्धलोवु कुछ समय के लिए बेहोश हो गई थीं और बाद में उन्हें कॉनकशन की पुष्टि हुई, हालांकि किसी प्रकार की गंभीर जटिलता सामने नहीं आई। बयान में कहा गया, “एमआरआई स्कैन से यह पुष्टि हुई कि खोपड़ी में किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं है। उनका उपचार किया गया और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार सुबह फॉलो-अप जांच में भी किसी अतिरिक्त जटिलता की पुष्टि नहीं हुई।”
दूसरे वनडे के दौरान जिम्बाब्वे की पारी के सातवें ओवर में न्यूजीलैंड की गेंदबाज ब्री इलिंग की एक बाउंसर गेंद न्धलोवु के सिर पर लगी। उस समय वह मोडेस्टर मुपाचिक्वा के साथ 25 रन की ओपनिंग साझेदारी कर चुकी थीं। हेलमेट पहनने के बावजूद शॉर्ट गेंद से बचने की कोशिश में वह चोटिल हो गईं और तुरंत मैदान पर गिर पड़ीं। इसके बाद मेडिकल टीम ने मैदान पर उनका उपचार किया और एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनकी जगह कॉनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में तेंदाई मकुशा को मैदान में उतारा गया।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की ओर से एमेलिया केर ने सात विकेट लेकर टीम को वनडे श्रृंखला में 2-0 की बढ़त दिला दी।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
