सिक्किम: सेना ने हवाई मार्ग से चटेन में पहुंचाई जरूरी राहत सामग्री, 76 जवानों को सुरक्षित वापस लाया गया
कोलकाता : उत्तर सिक्किम के चटेन क्षेत्र में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के बाद हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे में भारतीय सेना ने शनिवार को राहत और बचाव कार्यों के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हवाई मार्ग…

कोलकाता : उत्तर सिक्किम के चटेन क्षेत्र में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के बाद हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे में भारतीय सेना ने शनिवार को राहत और बचाव कार्यों के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हवाई मार्ग से आवश्यक सामग्री पहुंचाई और 76 जवानों को सुरक्षित वापस लाया।
गंगटोक से करीब 130 किमी दूर और समुद्र तल से लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित चटेन, पिछले 10 दिनों से देश के अन्य हिस्सों से पूरी तरह कटा हुआ था। शुक्रवार को सभी फंसे हुए पर्यटकों को वहां से सुरक्षित एयरलिफ्ट किए जाने के बाद शनिवार को राहत सामग्री भेजने और जवानों को वापस लाने की कार्यवाही की गई।
सेवा के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पाकयोंग ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरकर चटेन तक जरूरी सामान पहुंचाया। इन हेलीकॉप्टरों ने कुल 1,300 किग्रा राहत सामग्री- जिसमें सेना और नागरिक आपूर्ति दोनों शामिल थीं- चटेन पहुंचाई गई। इस मिशन में खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पांच अधिकारी भी शामिल थे।
वापसी में इन्हीं हेलीकॉप्टरों से सेना के 76 जवानों को पाकयोंग लाया गया। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह चटेन से सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अंतिम चरण था। इससे पहले तीन जून से चरणबद्ध तरीके से कुल 126 पर्यटकों को वहां से सुरक्षित निकाला गया था, जिनमें दो अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने इस क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया। एक सैन्य शिविर भी इसकी चपेट में आ गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और लेफ्टिनेंट कर्नल सहित छह अन्य लापता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
