सिक्किम के समरदुंग एनएचपीसी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हुई
नाम्ची : दक्षिण सिक्किम के समरदुंग में बन रहे नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे मज़दूरों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। इस दौरान दो और…

नाम्ची : दक्षिण सिक्किम के समरदुंग में बन रहे नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे मज़दूरों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। इस दौरान दो और शव मिले हैं। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है।
नाम्ची जिला प्रशासन के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ होने के बावजूद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (एनडीआरएफ) और अन्य संबंधित एजेंसियां टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी हैं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर नजर रखे हुए हैं।
नाम्ची जिले के समरदुंग में बन रहे एनएचपीसी के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। टनल के अंदर काम चल रहा था, तभी मजदूरों ने अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद कथित तौर पर टनल के अंदर गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस घटना के बाद मजदूर घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए टनल से बाहर भागने लगे। इस दौरान कुछ मजदूर बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि अन्य टनल के अंदर ही फंस गए। कई मजदूर अभी भी टनल के अंदर फंसे हुए हैं।---------------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
