साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
साबरकांठा : गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी…

साबरकांठा : गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर के पास जसवंतगढ़ पाटिया के निकट शामलाजी से अहमदाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक निजी लग्जरी बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी मूलसिंह मकवाना ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला और ऊपरी हिस्सा पूरी तरह दब गया। कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर अंदर ही फंस गए थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि निजी लग्जरी बस के चालक ने स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही काफी देर तक बाधित रही।
हिम्मतनगर के डीवाय एसपी ए. के. पटेल ने बताया, “इको कार को लग्जरी बस ने पीछे से टक्कर मारी, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। हमने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को निर्देश दिया है कि जहां भी अनधिकृत कट हैं, उन्हें तुरंत बंद कराया जाए।”
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के नाम
1. शकरीबेन कमलेशकुमार नायक – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली2. कान्ताबेन कानजीभाई निमामा – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली3. हेतलबेन महेशभाई नायक – नवा (रणासणा), ता. तलोद, जिला साबरकांठा4. मीनाबेन भीखाभाई भोय – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली5. सरलबेन कान्तीलाल भोय – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली6. आशिकबेन कपिललाल नायक – मोयद, ता. प्रांतिज
घायलों के नाम
1. नायक अंजुबेन (45 वर्ष)2. भोय नीताबेन (36 वर्ष)3. नायक मीनाक्षीबेन (50 वर्ष)4. पटेल कामिनीबेन (56 वर्ष)5. नायक कंचनबेन (60 वर्ष)6. प्रजापति नीताबेन (55 वर्ष)7. गोस्वामी रेखाबेन (60 वर्ष)8.रावल अनिलकुमार (ड्राइवर, 25 वर्ष)
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
