साइबर ठगी का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी
मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करते हुए विदेश में करीब 2.44 लाख रुपये के अनधिकृत लेन-देन कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही अभिनेत्री ने…

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करते हुए विदेश में करीब 2.44 लाख रुपये के अनधिकृत लेन-देन कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही अभिनेत्री ने बैंक से संपर्क कर अपना कार्ड ब्लॉक कराया और मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 जुलाई की रात हुई, जब कीर्ति अंधेरी स्थित एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने जा रही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर बैंक से विदेशी मुद्रा में ट्रांजेक्शन का अलर्ट आया। जांच में पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से चार अनधिकृत लेन-देन किए गए, जिनकी कुल राशि 2.43 लाख रुपये से अधिक थी। इनमें से एक भुगतान मैक्सिको की एयरलाइन एरोमेक्सिको के नाम पर किया गया था। सूचना मिलते ही बैंक ने तत्काल उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कीर्ति ने अपना पिन या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं की थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि यह धोखाधड़ी हैकिंग या डेटा लीक के जरिए की गई हो सकती है। फिलहाल अंबोली पुलिस और साइबर विशेषज्ञ बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपितों का पता लगाने में जुटे हैं। वहीं, काम के मोर्चे पर कीर्ति ने हाल ही में बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी की है। वह 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'मिशन मंगल', 'क्रिमिनल जस्टिस' और 'ह्यूमन' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
