द इंडियन व्यू

सांइथिया में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

बीरभूम : जिले के सांइथिया में शनिवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष पियूष घोष (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृत पियूष घोष बीरभूम जिले के सांइथिया के श्रीनिधीपुर अंचल के कोमरपुर गांव…

Ragwendra P Singh
July 13, 2025
2 min read
सांइथिया में तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

बीरभूम : जिले के सांइथिया में शनिवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष पियूष घोष (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत पियूष घोष बीरभूम जिले के सांइथिया के श्रीनिधीपुर अंचल के कोमरपुर गांव के निवासी थे। वे सांइथिया पंचायत समिति के कृषि कर्माध्यक्ष और श्रीनिधीपुर अंचल के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

उनके परिवार के अनुसार, शनिवार रात लगभग 10:30 बजे पियूष अपने घर लौटे थे। इसके करीब आधे घंटे बाद किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर गांव के मोड़ पर बुलाया। जब वे वहां पहुंचे, तो बहुत ही करीब से उनके सिर में गोली मारी गई। घटना के बाद तृणमूल के स्थानीय कार्यकर्ता और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पियूष घोष को बोलपुर महकमा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने इस हत्या के पीछे राजनीतिक कारणों की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पियूष घोष को अंचल अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें पद से हटाने की साजिश के तहत यह हत्या की गई। हालांकि, उन्होंने किसी विशेष व्यक्ति के खिलाफ कोई नामजद शिकायत नहीं दी है।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अब तक दो महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।