द इंडियन व्यू

सर्राफा बाजार में फिसली हाजिर चांदी, दिल्ली में 2.5 लाख रुपये से भी कम हुई कीमत

नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी के भाव में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई, जिसके कारण ये चमकीली धातु आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम…

Ragwendra P Singh
May 1, 2026
2 min read
सर्राफा बाजार में फिसली हाजिर चांदी, दिल्ली में 2.5 लाख रुपये से भी कम हुई कीमत

नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी के भाव में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई, जिसके कारण ये चमकीली धातु आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 2,49,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

 

वहीं बेंगलुरु में चांदी 2,50,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 2,49,800 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसके अलावा हैदराबाद में चांदी 8,600 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी के साथ 2,69,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। भाव में आई गिरावट के बावजूद देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत आज भी चेन्नई में है, जहां ये चमकीली धातु आज 8,900 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

 

मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी जंग की वजह से चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड में गिरावट आ गई है। इसलिए फिलहाल इस चमकीली धातु की कीमत में सीमित दायरे में उतार चढ़ाव हो रहा है। जब तक पश्चिम एशिया में तनाव बना रहेगा, तब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी जैसी धातुओं की चाल में स्थिरता आने या तेजी आने के बारे में पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

 

हालांकि इस बात की उम्मीद बनी हुई है कि पश्चिम एशिया में शांति का माहौल बनने के बाद औद्योगिक गतिविधियां तेज होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की मांग भी बढ़ जाएगी। ऐसा होने पर इस चमकीली धातु की कीमत में दोबारा तेजी आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आने वाली तेजी का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी निश्चित रूप से पड़ेगा। हालांकि चांदी की चाल में तेजी आने की ये पूरी उम्मीद पश्चिम एशिया में जारी जंग के थमने पर ही निर्भर करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…