द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : एमबोको पर जीत के साथ सबालेंका क्वार्टर फाइनल में

शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने रविवार को कनाडा की नंबर 17 खिलाड़ी विक्टोरिया एमबोको को 6-1, 7-6 (1) से मात देकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। साल के पहले ग्रैंड स्लैम में तीसरा…

Ragwendra P Singh
January 25, 2026
2 min read
ऑस्ट्रेलियाई ओपन : एमबोको पर जीत के साथ सबालेंका क्वार्टर फाइनल में

शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने रविवार को कनाडा की नंबर 17 खिलाड़ी विक्टोरिया एमबोको को 6-1, 7-6 (1) से मात देकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

साल के पहले ग्रैंड स्लैम में तीसरा खिताब अपने नाम करने की कोशिश में जुटी सबालेंका ने अपनी शानदार सर्विस का प्रदर्शन करते हुए केवल 31 मिनट में 19 वर्षीय कनाडाई खिलाड़ी को मात दी।

हालांकि दूसरे सेट में सबालेंका उतनी हावी नहीं रहीं और कुछ अनावश्यक गलतियां हुईं। एमबोको ने भी इस सेट में अच्छा खेल दिखाया और धीरे-धीरे मैच में वापसी की।

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी, सबालेंका ने युवा एमबोको की प्रशंसा करते हुए कहा, “वह इतनी कम उम्र में एक अद्भुत खिलाड़ी है। टूर पर इन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ते देखना अविश्वसनीय है। उसने मेरे सामने कड़ी चुनौती पेश की। मुझे खुशी है कि मैं मैच जीतने में सफल रही।”

साभार : गूगल

दूसरे सेट में सबालेंका ने 4-1 की बढ़त बनाई, लेकिन 5-4 की स्थिति में तीन मैच प्वाइंट गंवा दिए। एमबोको ने मैच को टाईब्रेक तक खींचा, लेकिन अंततः सबालेंका ने अपनी दबदबा कायम रखी। यह टाईब्रेक सबालेंका की लगातार 20वीं जीत थी।

सबालेंका ने 2023 और 2024 में ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और पिछले साल मैडिसन कीज़ के खिलाफ उपविजेता रही थीं। बेलारूस की इस खिलाड़ी ने अमेरिकी ओपन में भी दो खिताब अपने नाम किए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।