द इंडियन व्यू

सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई

नीस (फ्रांस) : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह लंबी यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प और…

Ragwendra P Singh
June 14, 2026
1 min read
सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मोदी को दी बधाई

नीस (फ्रांस) : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह लंबी यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प और भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करती है।

 

फ्रांस के नीस शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मैक्रॉन ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह एक लंबी यात्रा है जो आपके दृढ़ संकल्प और आपके देश की ताकत को दर्शाती है; यह वास्तव में उल्लेखनीय है। इसलिए हमें आपको अपने बीच पाकर बहुत गर्व है।

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन (जी7 समिट) में भाग लेने पहुंचे हैं। इस वैश्विक मंच पर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

 

------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।