सप्त शक्ति कमान का राजस्थान में महा-अभ्यास, ‘अमोघ फ्यूरी’
जयपुर : राजस्थान के थार मरुस्थल स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (एमएफएफआर) में सप्त शक्ति कमान ने ‘अमोघ फ्यूरी’ नामक इंटीग्रेटेड फायर पावर एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया। इस उच्च तीव्रता वाले फायर पावर एक्सरसाइज में विभिन्न…

जयपुर : राजस्थान के थार मरुस्थल स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (एमएफएफआर) में सप्त शक्ति कमान ने ‘अमोघ फ्यूरी’ नामक इंटीग्रेटेड फायर पावर एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया। इस उच्च तीव्रता वाले फायर पावर एक्सरसाइज में विभिन्न फायरिंग प्लेटफार्मों के बीच बेहतरीन समन्वय और तालमेल प्रदर्शित किया गया। भारतीय सेना ने बहु-क्षेत्रीय युद्ध परिदृश्य में अपनी तत्परता दिखाते हुए सैनिकों की त्वरित तैनाती, आक्रामक जमीनी कार्रवाइयों और संयुक्त युद्धक अभियानों का प्रदर्शन किया।
जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) जयपुर (राजस्थान) ले. कर्नल निखिल धवन के अनुसार ‘अमोघ फ्यूरी’ का उद्देश्य वास्तविक युद्ध परिस्थितियों में सेना की युद्ध क्षमता, समन्वय और परिचालन तैयारियों का परीक्षण करना था। इसमें युद्धक टैंक, इन्फैंट्री कॉम्बैट वाहन, आक्रमणकारी हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी की क्षमता वाले आर्टिलरी सिस्टम्स, ड्रोन्स तथा सहित अत्याधुनिक हथियार प्रणालियाँ शामिल रहीं। इस अभ्यास के दौरान नेटवर्क आधारित संचार, कमान एवं नियंत्रण संरचना तथा वास्तविक समय निगरानी और लक्ष्य साधन प्रणालियों का प्रयोग कर साझा परिचालन चित्रण (कॉमन ऑपरेटिंग पिक्चर) तैयार किया गया, जिसे सभी स्तरों पर सहजता से साझा किया गया। इन क्षमताओं के परीक्षण से आधुनिक युद्धक्षेत्र में उभरते खतरों का प्रभावी रूप से सामना करने की क्षमता और अधिक सुदृढ़ हुई। ‘अमोघ फ्यूरी’ भारतीय सेना की संयुक्तता, तकनीकी एकीकरण और बहु-क्षेत्रीय युद्ध परिदृश्यों में उच्च स्तरीय ऑपरेशनल रेडीनेस का सशक्त प्रमाण है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
