संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की सदस्य देशों से अपील, 'सैन्य खर्च और विकास जरूरतों में बनाएं संतुलन'
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सदस्य देशों से सैन्य खर्च और विकास संबंधी प्राथमिकताओं में संतुलन बनाने का आह्वान किया है। एंटोनियो गुटेरेस ने बताया कि 2024 में वैश्विक सैन्य खर्च रिकॉर्ड…

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सदस्य देशों से सैन्य खर्च और विकास संबंधी प्राथमिकताओं में संतुलन बनाने का आह्वान किया है। एंटोनियो गुटेरेस ने बताया कि 2024 में वैश्विक सैन्य खर्च रिकॉर्ड 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो दुनिया के सबसे धनी देशों द्वारा दी जाने वाली आधिकारिक विकास सहायता से लगभग 13 गुना है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने मंगलवार को एक नई रिपोर्ट द सिक्योरिटी वी नीड: रीबैलेंसिंग मिलिट्री स्पेंडिंग फॉर अ सस्टेनेबल एंड पीसफुल फ्यूचर के लॉन्च के दौरान कहा, यह स्पष्ट है कि अत्यधिक सैन्य खर्च शांति की गारंटी नहीं देता। यह अक्सर शांति को कमजोर करता है, हथियारों की दौड़ को बढ़ावा देता है, अविश्वास को गहरा करता है और स्थिरता के मूल आधारों से संसाधनों को हटा देता है।
उन्होंने जोर देकर कहा, एक सुरक्षित दुनिया की शुरुआत तब होती है जब हम युद्ध लड़ने जितना ही निवेश गरीबी से लड़ने में भी करते हैं।
एंटोनियो गुटेरेस ने बताया कि 2024 में वैश्विक सैन्य खर्च रिकॉर्ड 2.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो दुनिया के सबसे धनी देशों द्वारा दी जाने वाली आधिकारिक विकास सहायता से लगभग 13 गुना और 2024 में संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट से 750 गुना अधिक है।
उन्होंने चेतावनी दी कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के केवल पांचवें हिस्से ही सही दिशा में हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय घाटा बढ़ रहा है और निष्क्रियता की लागत भी बढ़ रही है।
गुटेरेस ने कहा कि यह रिपोर्ट प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार और वैश्विक निवेश को उस सुरक्षा की ओर संतुलित करने का आह्वान है, जो दुनिया को वास्तव में चाहिए।
रिपोर्ट के अनुसार, अगर मौजूदा रुझान जारी रहे, तो 2035 तक वैश्विक सैन्य खर्च 4.7 ट्रिलियन से 6.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। संसाधनों का इतना बड़ा हिस्सा सैन्यीकरण की ओर मोड़ना मानवता के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है, क्योंकि यह सतत शांति और विकास को कमजोर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
