संजू सैमसन को नजरअंदाज करना भारी पड़ा, गौतम गंभीर की रणनीति पर उठे सवाल
भारत एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है। इसके पीछे का कारण है टूर्नामेंट के सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन को 5 विकेट गिरने के बावजूद बल्लेबाजी…

भारत एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है। इसके पीछे का कारण है टूर्नामेंट के सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन को 5 विकेट गिरने के बावजूद बल्लेबाजी नहीं मिली।

शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर उनसे आगे बल्लेबाजी के लिए उतर गए, लेकिन संजू सैमसन अपनी बारी का इंतजार करते रह गए। यहां तक कि इसका नुकसान भारत को भी हुआ, क्योंकि टीम 168 रन ही बना पाई थी। अक्षर पटेल 15 गेंदों में 10 रन और शिवम दुबे 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए थे।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में जो टीम शीट थी, उसमें संजू सैमसन की पोजिशन नंबर 5 पर थी, लेकिन वे नंबर सात तक दिखाई नहीं दिए। हैरानी की बात ये थी कि मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे ने बयान दिया था कि मैनेजमेंट संजू सैमसन को नंबर 5 पर बैक कर रहा है।
हालांकि, अगले ही दिन वे अपनी पोजिशन पर नहीं खेले तो सवाल उठना लाजमी था, क्योंकि संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ओपन कर रहे थे, लेकिन शुभमन गिल की वापसी की वजह से उनको अपना ओपनिंग स्लॉट गंवाना पड़ा और अब उनको नंबर 5 पर भी मौका नहीं मिल रहा।
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल देखने को मिला। शिवम दुबे नंबर तीन पर उतरे, चार पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए, पांच पर हार्दिक पांड्या, 6 पर तिलक वर्मा और सात पर अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी की।
यही वजह है कि पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश गौतम गंभीर की सोच से नाखुश हैं। उन्होंने सैमसन का डिमोशन देखकर एक्स पोस्ट किया, “संजू सैमसन को आठवें नंबर पर रखना किसी भी क्रिकेट तर्क के खिलाफ है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।”
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रयान टेन डोएशे ने नंबर 5 के लिए सैमसन का समर्थन करते हुए कहा था, "संजू को दो अच्छे मौके मिले हैं और वह अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वह भूमिका (नंबर 5 पर) कैसे निभाएं। पाकिस्तान के साथ हुए मैच में पिच थोड़ी धीमी थी।
हम वाकई नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने वाले की तलाश में हैं। हमारा मानना है कि संजू इस काम के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं और हमें इसमें कोई शक नहीं कि वह भविष्य में यह भूमिका कैसे निभाएंगे, यह समझ लेंगे।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
