द इंडियन व्यू

संघर्षपूर्ण मैच में हारी भारतीय यूथ टीम, कजाखिस्तान ने दोनो वर्गो में जीत से शुरू किया अभियान

लखनऊ। लखनऊ में पहली बार हो रही आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया) में मेजबान भारत की यूथ अंडर-18 टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कजाखिस्तान ने दोनों ही…

Ragwendra P Singh
January 3, 2025
3 min read
संघर्षपूर्ण मैच में हारी भारतीय यूथ टीम, कजाखिस्तान ने दोनो वर्गो में जीत से शुरू किया अभियान

लखनऊ। लखनऊ में पहली बार हो रही आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया) में मेजबान भारत की यूथ अंडर-18 टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कजाखिस्तान ने दोनों ही वर्गो में जीत से अभियान की शुरुआत की।

आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया)

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयेजित चैंपियनशिप के पहले दिन यूथ अंडर-18 में उज्बेकिस्तान ने भारत को 47-34 से हराया। मैच में मेहमान टीम ने मध्यांतर तक 23-17 से बढ़त बना ली थी। उज्बेकिस्तान ने उम्दा विंग अटैक व दमदार डिफेंस का सहारा लिया और खेल के आगे बढ़ने के साथ तेजतर्रार आक्रमण किए।

हालांकि भारत की यूथ टीम ने भी विरोधियो के खिलाफ उम्दा रणनीति अपनाई और बखूबी बचाव व साथ में अटैक भी किया लेकिन उज्बेक खिलाड़ियों ने अपनी लंबाई का बखूबी इस्तेमाल करते हुए जीत हासिल की।

उज्बेकिस्तान से नूरसुल्तान बोज़ोरबोव ने सर्वाधिक 10 गोल दागे। सफारोव व तुर्गुनोव कुवोंचबेक ने 9-9, दिलशोदेबेकोव ने 7 व बेहरुज़ रखमोनोव ने 5 गोल किए। भारत की ओर से मनीष यादव ने सबसे ज्यादा 11 गोल किए। रवि व प्रवीण गिल ने 5-5 जबकि अंशु व सुयश अवस्थी ने 4-4 गोल किए।

इस मैच से पूर्व चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि मोनिका एस गर्ग (आईएएस, कृषि उत्पादन आयुक्त) व विशिष्ट अतिथि सुधीर गर्ग (संरक्षक, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने भारत बनाम उज्बेकिस्तान की यूथ टीम के बीच खेले गए मुकाबले की शुरुआत कराके किया।

समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष अलका दास ने की। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने आभार जताया। इस अवसर पर खेल निदेशक डा.आरपी सिंह, हैंडबॉल एसोसिशन इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के सचिव डा.सुधर्मा सिंह व अन्य पदाधिकारी व खेलप्रेमी भी मौजूद रहे।

दिन के पहले मुकाबले में यूथ अंडर-18 वर्ग में कजाखिस्तान ने बांग्लादेश को 33-29 से हराया। दोनों टीमें मध्यांतर तक 16-16 से बराबरी पर थी। विजेता टीम से प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए वादिम कैसिन ने सर्वाधिक 8 गोल दागे। जूनियर अंडर-20 वर्ग के मैच में भी कजाखिस्तान ने बांग्लादेश को 43-23 से हराया। कजाखिस्तान से मिखाइल सलामोव ने सबसे ज्यादा 11 गोल दागे। उनका साथ देते हुए प्लेयर ऑफ द मैच डौलेट मुराटोव ने 9 जबकि डौरेन टी. ने आठ गोल दागे।

शनिवार 4 जनवरी को खेले जाने वाले मैच

कजाखिस्तान बनाम उज्बेकिस्तान (यूथ) दोपहर 1 बजे
उज्बेकिस्तान बनाम बांग्लादेश (जूनियर) शाम 3 बजे
भारत बनाम बांग्लादेश (यूथ) शाम 5 बजे
भारत बनाम कजाखिस्तान (जूनियर) रात 7 बजे

भारतीय जूनियर टीम की हार, उज्बेकिस्तान ने जीता मुकाबला

आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया) में भारतीय जूनियर अंडर-20 टीम को भी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला उज्बेकिस्तान की जूनियर टीम ने 46-36 से जीता।

मैच में उज्बेकिस्तान मध्यांतर तक 19-17 से आगे थी। राखत जोल्दास्बाएव ने सबसे ज्यादा 11 गोल किए। रज्जबॉय शारिपोव व ज़ोरिकोव उमिडज़ोन ने 7-7 गोल दागे। भारत की ओर से अजय मोयाल ने सर्वाधिक 12 जबकि जसप्रीत सिंह व मनदीप ने 7-7 गोल किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।