संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से शहडोल के तीन दिन के प्रवास पर
शहडोल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज मध्य प्रदेश के शहडोल आ रहे हैं। वे यहां तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सरसंघचालक डॉ. भागवत…

शहडोल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज मध्य प्रदेश के शहडोल आ रहे हैं। वे यहां तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
सरसंघचालक डॉ. भागवत का पहली बार शहडोल आगमन हो रहा है। वे आज ट्रेन से कटनी पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से शहडोल आएंगे। जिले में पहली बार उनके प्रवास के मद्देनजर जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें लगभग 350 अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। इनमें सीआईएसएफ, स्पेशल ब्रांच, जिला पुलिस और आसपास के जिलों से बुलाए गए सुरक्षा बल शामिल हैं।
सरसंघचालक डॉ. भागवत का मुख्य कार्यक्रम पांडव नगर स्थित सरस्वती स्कूल परिसर में आयोजित बौद्धिक शिविर में होगा। इस शिविर में 300 से अधिक शिक्षार्थी हिस्सा लेंगे। प्रवास के दौरान वे कई बौद्धिक और संगठनात्मक सत्रों में शामिल होंगे।
उनके आगमन को देखते हुए पांडव नगर इलाके को विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया है। स्कूल परिसर में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, वहीं 500 मीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जाएगी। सीसीटीवी निगरानी और मल्टीलेयर सिक्योरिटी सिस्टम भी तैयार किया गया है।
शहडोल के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सरसंघ चालक का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलेभर के स्वयंसेवकों और संघ कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह है। डॉ. भागवत 22 मई की रात शहडोल से वापस रवाना होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
