संघ प्रमुख भागवत 21 दिसंबर को कोलकाता में नागरिक सम्मेलन में होंगे शामिल
कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 21 दिसंबर को यहां आयोजित नागरिक सम्मेलन में शामिल होंगे।संघ के प्रचार विभाग के मुताबिक, इससे पहले राज्यभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान महालया…

कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 21 दिसंबर को यहां आयोजित नागरिक सम्मेलन में शामिल होंगे।संघ के प्रचार विभाग के मुताबिक, इससे पहले राज्यभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान महालया से शुरू होगा और इसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में कम से कम पांच हजार घरों तक सीधा संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। संघ की योजना आगामी विजयादशमी से शुरू हो रहे शताब्दी वर्ष के महत्व को देशभर में विशेषकर बंगाल में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की है। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि डॉ. भागवत के दौरे को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। यह सम्मेलन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। इस चर्चा का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। यह केवल संघ और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों तक सीमित रहेगा।-----------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
