द इंडियन व्यू

संघ प्रमुख डॉ भागवत ने वृंदावन में संत मलूक दासजी महाराज के 452वें जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ

मथुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने मंगलवार को वृंदावन के मलूकपीठ आश्रम में आयाेजित संत मलूक दासजी महाराज के 452वें जयंती महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।उन्हाेंन संत…

Ragwendra P Singh
April 7, 2026
2 min read
संघ प्रमुख डॉ भागवत ने वृंदावन में संत मलूक दासजी महाराज के 452वें जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ

मथुरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने मंगलवार को वृंदावन के मलूकपीठ आश्रम में आयाेजित संत मलूक दासजी महाराज के 452वें जयंती महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।उन्हाेंन संत शिरोमणि मलूकदास महाराज की समाधि पर पूजा-अर्चना भी की और यहां की दिव्य रज को अपने माथे से लगाया।उन्हाेंने एकता का संदेश भी दिया।

 

आरएसएस के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के मलूकपीठ आश्रम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। समारोह में पूजा अर्चना करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने मंच से संतों संग एकता का संदेश दिया। इस आयाेजन की विशेष बताते हुए इसके महत्व काे रेखांकित किया। इस अवसर पर प्रख्यात योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी सभी संतों काे नमन किया।

 

इस धार्मिक समारोह में गीतामनीषी ज्ञानानंद महाराज ने संत शिरोमणि मलूकदास महाराज के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि मलूकदास महाराज दिव्य संत थे। गीतामनीषी ज्ञानांद महाराज उन्होंने संघ प्रमुख का मलूकपीठ आश्रम में प्रथम बार आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर मलूकपीठाधीश्वर आचार्य राजेंद्रदास महाराज ने आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत को ठाकुर जी की छवि भेंट की।

 

मंगलवार काे डाॅ भागवत के आगमन को लेकर मलूक पीठ परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। जयंती समाराेह के इन कार्यक्रमाें में आज शाम काे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और संगठन पूरी तरह सतर्क है।

 

उल्लेखनीय है कि वृंदावन के मलूक पीठ (वंशीवट) में 7 अप्रैल 2026 को संत मलूक दास जी महाराज का 452वां जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस आयोजन में अष्टयाम लीला, समाधि पूजन, और प्रमुख संतों की उपस्थिति के साथ आध्यात्मिक चर्चाएं हो रही हैं। 30 मार्च से चल रहा यह आयाेजन 8 अप्रैल तक चलेगा और इस महोत्सव में प्रतिदिन भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…