श्रीलंका से मिली हार के बाद नजमुल हुसैन शांतो ने छोड़ी टेस्ट कप्तानी
कोलंबो : शनिवार को यहां श्रीलंका के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "मैं अब…

कोलंबो : शनिवार को यहां श्रीलंका के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "मैं अब टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी जारी नहीं रखना चाहता। यह कोई व्यक्तिगत फैसला नहीं है, बल्कि टीम के हित में लिया गया निर्णय है।"
शांतो ने कहा कि उन्हें लगता है कि तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान होना टीम के लिए व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं पिछले कुछ समय से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा हूं और मेरा मानना है कि तीन कप्तान होना टीम के लिए सही नहीं है। बोर्ड इस पर क्या सोचता है, ये मैं नहीं जानता, लेकिन मैं उनके फैसले का सम्मान करूंगा।"
शांतो ने इस बात को भी स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला किसी भावनात्मक प्रतिक्रिया का हिस्सा नहीं है और वह किसी बात से नाराज़ नहीं हैं।
उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि कोई भी इसे मेरी नाराजगी या भावुक निर्णय के रूप में न देखे। यह पूरी तरह टीम के हित में लिया गया फैसला है।,"
गौरतलब है कि 26 वर्षीय शांतो को नवंबर 2023 में टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश ने 14 टेस्ट खेले, जिनमें से चार में जीत दर्ज की, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत भी शामिल है।
हाल ही में उन्हें वनडे कप्तानी से हटाकर मेहदी हसन मिराज को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जबकि मई 2025 में लिटन दास को टी20 टीम की कमान दी गई थी। शांतो ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए — चार पारियों में उन्होंने कुल 300 रन बनाए, इसके बावजूद टीम 0-1 से सीरीज हार गई।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
