द इंडियन व्यू

श्रीलंका से करारी हार, बांग्लादेश की सुपर 4 की उम्मीदें संकट में

एशिया कप में बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका के हाथों करारी हार मिली। श्रीलंका की टीम ने 140 रनों का टारगेट 6 विकेट रहते 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस हार से बांग्लादेश के लिए सुपर 4 में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका…

Ragwendra P Singh
September 14, 2025
2 min read
श्रीलंका से करारी हार, बांग्लादेश की सुपर 4 की उम्मीदें संकट में

एशिया कप में बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका के हाथों करारी हार मिली। श्रीलंका की टीम ने 140 रनों का टारगेट 6 विकेट रहते 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

इस हार से बांग्लादेश के लिए सुपर 4 में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। बांग्लादेश का एक मैच और इस टूर्नामेंट में बाकी है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ है।

साभार : गूगल

उस मैच को टीम हारी तो सुपर 4 की दौड़ से बाहर हो जाएगी। बात श्रीलंका के खिलाफ मैच की करें तो इस मुकाबले में मिली हार का कारण कप्तान लिटन दास ने पावरप्ले को बताया है।

शनिवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो पहले दो ओवर में एक भी रन नहीं बना सकी और दो विकेट भी टीम ने गंवा दिए। तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन का खाता भी नहीं खुला और टीम के खाते में भी एक भी रन नहीं था। 14वीं गेंद पर पहला रन बना।

तीसरा विकेट 11 रन पर गिर गया। इस तरह पावरप्ले में ही टीम का काम तमाम हो गया। इसका जिक्र मैच के बाद बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने किया है। वे खुद भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि पावरप्ले में हम मैच हार गए, क्योंकि विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था। अगर हम 170-180 रन बना लेते, तो शायद मैच अलग होता, लेकिन 140 रन का स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं था।

अगर आप अच्छे विकेट पर इतना स्कोर बनाते हैं, तो आपको अच्छी गेंदबाजी और अच्छी फील्डिंग भी करनी होगी, जो हम नहीं कर पाए। अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच करो या मरो वाला होगा।" बांग्लादेश को अब 16 सितंबर को अफगानिस्तान से खेलना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।