द इंडियन व्यू

श्रीलंका के खिलाफ उस्मान ख्वाजा की डबल सेंचुरी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पांच पारियों में कुल 184 रन बनाने वाले उस्मान ख्वाजा के टेस्ट करियर पर पूर्ण विराम लगने की बात कही जा रही थी, लेकिन श्रीलंका जाते ही उन्होंने एक इतिहास रच दिया। बीजीटी में 10 पारियों में 200 रन…

Ragwendra P Singh
January 30, 2025
2 min read
श्रीलंका के खिलाफ उस्मान ख्वाजा की डबल सेंचुरी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पांच पारियों में कुल 184 रन बनाने वाले उस्मान ख्वाजा के टेस्ट करियर पर पूर्ण विराम लगने की बात कही जा रही थी, लेकिन श्रीलंका जाते ही उन्होंने एक इतिहास रच दिया। बीजीटी में 10 पारियों में 200 रन भी नहीं बनाने वाले ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पहली पारी में ही दोहरा शतक जड़ दिया।

@cricketcomau

वे ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी डूबती नैया को भी किनारे पर ला खड़ा किया है।

उस्मान ख्वाजा ने 290 गेंदों में 16 चौके और एक छक्के से अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला दोहरा शतक है। इस मैच में ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करने वाले उस्मान ख्वाजा पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी शानदार लय में नजर आए।

बीजीटी में उस्मान ख्वाजा पहले तीन मैचों में बुरी तरह फेल रहे थे। हालांकि, आखिरी दो मैचों में उन्होंने कुछ रन बनाए थे, लेकिन फिर भी पूरी सीरीज में उनके 200 रन नहीं थे। उन्होंने 5 मैचों की 10 पारियों में कुल 184 रन बनाए थे। उनका औसत 20.44 का था।

2016 में बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा गाले में एक ही दिन में दो बार आउट हो गए थे। ऐसे में कहा गया कि उस्मान ख्वाजा स्पिन नहीं खेल सकते, लेकिन अब वह 2025 में स्पिन पर हावी हो रहे हैं और श्रीलंका में टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं।

सीरीज से पहले उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर भी बयान दिया था और कहा था कि अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगता है कि उनकी जरूरत नहीं है तो वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ देंगे। अब दोहरा शतक जड़कर उन्होंने सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।