श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण
अयोध्या : अयाेध्या में बुधवार काे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने जन्मभूमि परिसर में राम भक्तों संबोधित भी किया। इससे पहले…

अयोध्या : अयाेध्या में बुधवार काे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने जन्मभूमि परिसर में राम भक्तों संबोधित भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद शिव मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान वैदिक आचार्यों की उपस्थिति में पूरे धार्मिक अनुष्ठान को परंपरागत तरीके से सम्पन्न कराया गया। इस आयोजन ने 29 अप्रैल को राम मंदिर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में स्थापित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब देश और दुनिया में लोग उन्हें देखते ही “जय श्री राम” का उद्घोष करते हैं, जो बदलते सामाजिक-धार्मिक वातावरण का प्रतीक है। राम मंदिर परिसर में निर्मित अन्य उपमंदिरों में भी ध्वज आरोहण की प्रक्रिया जारी है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा सहित कई संत-महंतों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
----------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
