द इंडियन व्यू

शंघाई मास्टर्स में उलटफेर, अमेरिकी ओपन के उपविजेता शेल्टन बाहर

अमेरिकी ओपन के उपविजेता बेन शेल्टन रविवार को यहां एटीपी 1000 शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। शेल्टन को तीसरे दौर के मैच में फ्रांस के खिलाड़ी आर्थर गेया ने 7-6 (5), 7-6 (3) से हराया। तीसरे दौर के एक अन्य…

Ragwendra P Singh
October 11, 2026
2 min read
शंघाई मास्टर्स में उलटफेर, अमेरिकी ओपन के उपविजेता शेल्टन बाहर

अमेरिकी ओपन के उपविजेता बेन शेल्टन रविवार को यहां एटीपी 1000 शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। शेल्टन को तीसरे दौर के मैच में फ्रांस के खिलाड़ी आर्थर गेया ने 7-6 (5), 7-6 (3) से हराया। तीसरे दौर के एक अन्य मैच में 26वीं वरीयता प्राप्त करेन खाचानोव ने एड्रियन मैनारिनो को 6-2, 6-4 से हराया।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर घुटने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट से हट गए थे। इससे पहले रूस के दानिल मेदवेदेव ने चाइना ओपन में एक दर्शक की आंख में गेंद लगने के कारण बाहर किए जाने के बाद अपना पहला मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

मेदवेदेव ने दूसरे दौर के मैच में जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया। मेदवेदेव को चाइना ओपन में सोमवार को नोवाक जोकोविच के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान अयोग्य घोषित किया गया था, क्योंकि उन्होंने गेंद स्टैंड की तरफ मार दी थी जिससे एक दर्शक चोटिल हो गया था। इस कारण उन्हें 285,000 डॉलर की पुरस्कार राशि से भी हाथ धोना पड़ा था।

साभार : गूगल

मेदवेदेव का अयोग्य घोषित होने के बाद यह पहला मैच था। उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी। अन्य मैचों में दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज़ ने जुआन मैनुअल सेरुंडोलो को 6-3, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ ही उनकी जीत का सिलसिला सात मैच तक बढ़ गया। चौथी वरीयता प्राप्त फेलिक्स औगर एलियासिम ने कैमिलो उगो कारबेली को 4-6, 7-6 (1), 7-5 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।