द इंडियन व्यू

शुभमन गिल भारत-साउथ अफ्रीका गुवाहाटी टेस्ट से बाहर, ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली : भारत के कप्तान शुभमन गिल गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है।कोलकाता टेस्ट के दौरान गिल को गर्दन में…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
2 min read
शुभमन गिल भारत-साउथ अफ्रीका गुवाहाटी टेस्ट से बाहर, ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली : भारत के कप्तान शुभमन गिल गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है।कोलकाता टेस्ट के दौरान गिल को गर्दन में ऐंठन की समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और निगरानी में रखा गया। बुधवार को वह टीम के साथ गुवाहाटी तो पहुंचे, लेकिन गुरुवार को बारसापारा स्टेडियम में हुए आउटडोर नेट सेशन में हिस्सा नहीं ले सके। अब वह आगे की जांच के लिए मुंबई जाएंगे।पंत ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिल की जगह कौन खेलेगा, इसका निर्णय लगभग हो चुका है और इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को की जाएगी।पंत ने कहा, “मेरी जानकारी में गुरुवार को आया कि मुझे कप्तानी करनी है। शुभमन ठीक हो रहे हैं। वह खेलना चाहते थे, लेकिन शरीर ने साथ नहीं दिया।” इसके साथ ही उन्होंने गिल के जज्बे की तारीफ करते हुए कहा, “एक कप्तान के तौर पर आप चाहते हैं कि टीम का लीडर ऐसा हो जो कठिन हालात में भी टीम के लिए खेलने का जज्बा रखे। गिल ने यही दिखाया और इससे टीम को प्रेरणा मिलती है।”26 वर्षीय गिल के बाहर होने के बाद अब ऋषभ पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बनेंगे।------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।