समाचार पोर्टल

‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी, लखनऊ-गोरखपुर-नोएडा में 10 और प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को भी लखनऊ,…

Ragwendra P Singh
September 19, 2026
4 min read
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी, लखनऊ-गोरखपुर-नोएडा में 10 और प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को भी लखनऊ, गोरखपुर और नोएडा में फास्ट फूड रिटेल चेन एवं रेस्टोरेंट के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और गंभीर स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर 10 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए। इनमें लखनऊ के 8 और नोएडा व गोरखपुर का एक-एक प्रतिष्ठान शामिल हैं। विभाग की ओर से संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद करा दिए गए हैं। अधिकांश इकाइयों में मिली कमियों के दृष्टिगत सुधार नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विभाग ने गुरुवार को भी इन तीनों जनपदों में बड़ी कार्रवाई की थी।

लखनऊ में 8 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

लखनऊ में जांच के दौरान मोती महल रेस्त्रां, लुलु मॉल में कॉकरोच की मौजूदगी, कच्चे-पके तथा वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के पृथक्करण की उचित व्यवस्था का अभाव और अत्यंत खराब हाइजीन एवं सेनेटरी कंडीशन पाई गई। पिज्जा हट, ठाकुरगंज में एक ही ओवन में वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थ पकाए जाने के कारण क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना सामने आई। इसी तरह, चंपारण मीट, वास्तु खंड, गोमती नगर में कच्चे एवं सेमी-कुक्ड मांस का साथ में भंडारण, दुर्गंध, पुराने/गंदे तेल का संग्रहण और अत्यंत खराब हाइजीन पाई गई। वहीं क्लब जलवा, विभूति खंड, गोमती नगर में पुराने सेमी-कुक्ड खाद्य पदार्थों के साथ चिकन, फिश, मोमोज और सब्जियों का अस्वच्छ भंडारण पाया गया। यहां पुरानी पत्तागोभी एवं ग्रेवी तथा खराब स्वच्छता व्यवस्था भी सामने आई।

इन प्रतिष्ठानों पर भी हुई कार्रवाई
इसके अतिरिक्त मद्रास डोसा, फन मॉल में अत्यंत खराब हाइजीन, कीट संक्रमण और अपर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना पाई गई। बिंदास बार, समिट बिल्डिंग की रसोई में अत्यंत अस्वच्छ स्थिति, नाली में गंदगी, खुला डस्टबिन तथा डीप क्लीनिंग की आवश्यकता सामने आई। विंडीज बर्गर, अलीगंज में प्री-कुक्ड खाद्य पदार्थों में प्रिजर्वेटिव का प्रयोग कर उन्हें तैयार भोजन के रूप में बेचा जा रहा था, लेकिन उपभोक्ताओं को इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। वहीं एमआर ईटिंग पॉइंट, लुलु मॉल में रिपेयरिंग/इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के साथ खाद्य प्रसंस्करण किए जाने के कारण क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना पाई गई। यहां कार्य पूर्ण होने तक खाद्य प्रसंस्करण बंद कराया गया।

गोरखपुर में किचन में मिले कॉकरोच, ड्रेनेज भी अवरुद्ध, नोएडा में रोडेंट एवं पेस्ट इंफेस्टेशन

गोरखपुर के फूड केज में किचन एवं प्रोसेसिंग एरिया में कॉकरोच की मौजूदगी, पूर्णतः अवरुद्ध ड्रेनेज तथा अत्यंत खराब हाइजीन एवं सेनेटरी कंडीशन पाई गई। इन परिस्थितियों के कारण खाद्य पदार्थों के क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना को देखते हुए कार्रवाई की गई। दूसरी तरफ नोएडा के एफ बार एंड लाउंज में रोडेंट एवं पेस्ट इंफेस्टेशन के साथ अत्यंत खराब हाइजीन एवं सेनेटरी कंडीशन पाई गई। इससे खाद्य पदार्थों के क्रॉस-कॉन्टेमिनेशन की संभावना को देखते हुए संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कार्रवाई की गई। विभाग की जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के दृष्टिगत सभी 10 संबंधित प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के माध्यम से खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, कच्चे और पके खाद्य पदार्थों के उचित पृथक्करण तथा उपभोक्ताओं को सही खाद्य जानकारी उपलब्ध कराने के मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

मानकों के अनुपालन पर जोर
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग का फोकस केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि खाद्य कारोबारियों (एफबीओ) को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, कच्चे-पके एवं वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के पृथक्करण, खाद्य-उपयुक्त पैकेजिंग, तापमान नियंत्रण, स्वच्छ पानी और किचन की साफ-सफाई जैसे मानकों की जांच की जा रही है। जहां गंभीर अनियमितताएं या उपभोक्ता स्वास्थ्य के लिए जोखिम की स्थिति सामने आएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि बड़े रेस्टोरेंट एवं फूड चेन से लेकर छोटे खाद्य कारोबारियों तक सुरक्षित खाद्य व्यवहार को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाए, ताकि प्रदेश में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य वातावरण सुनिश्चित हो सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…

छात्रा को मिलने बुलाया, कमरे पर ले गया और तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली…